फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   allahabad mandal will be also known as prayagraj

'अमर उजाला' की खबर का असर, जिले के बाद इलाहाबाद मंडल का नाम भी होगा प्रयागराज

Sat, 10 Nov 2018 10:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 10 Nov 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
allahabad mandal will be also known as prayagraj
कुंभ मेला

इलाहाबाद जिले का नाम प्रयागराज करने के बाद सरकार इलाहाबाद मंडल का नाम भी बदलने जा रही है। इलाहाबाद के मंडलायुक्त ने राजस्व परिषद को इससे जुड़ा प्रस्ताव भेजा है। परिषद के चेयरमैन ने इस प्रस्ताव पर अपनी संस्तुति दे दी है। शासन जल्दी ही इसे मंजूरी के लिए कैबिनेट के सामने रखेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 13 अक्तूबर को इलाहाबाद में आयोजित कुंभ मार्गदर्शक मंडल की बैठक में इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज करने का एलान किया था। वहां के डीएम ने मुख्यमंत्री के एलान पर अमल करते हुए तत्काल जिले का नाम प्रयागराज करने का प्रस्ताव राजस्व परिषद को भेज दिया लेकिन मंडलायुक्त मुख्यमंत्री की घोषणा में मंडल का उल्लेख न किए जाने की वजह से चुप्पी साध गए।
विज्ञापन


नतीजा ये हुआ कि 16 अक्तूबर को कैबिनेट ने जिले का नाम तो बदल कर प्रयागराज कर दिया लेकिन मंडल का नाम अभी भी इलाहाबाद बना हुआ है। ‘अमर उजाला’ ने 19 अक्तूबर के अंक में यह मामला प्रमुखता से उठाया था। अब मंडल का नाम बदलने की भी कार्यवाही शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व परिषद के एक अधिकारी ने बताया कि इलाहाबाद मंडल के आयुक्त डा. आशीष कुमार गोयल ने अब मंडल का नाम बदलकर प्रयागराज किए जाने का प्रस्ताव भेजा है। परिषद के चेयरमैन प्रवीर कुमार ने इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी है। अब इसे शासन को निर्णय के लिए भेजा जाएगा। शासन इस पर कैबिनेट से मंजूरी लेने की कार्यवाही करेगा। जल्द से जल्द इस प्रस्ताव को कैबिनेट की हरी झंडी दिलाने की तैयारी है।

एक साथ बदल सकता है फैजाबाद जिले और मंडल का नाम

इलाहाबाद जिले और मंडल का नाम अलग-अलग बदलने की कार्यवाही की किरकिरी के बाद फैजाबाद जिले और मंडल का नाम एक साथ बदलने की संभावना बढ़ गई है। मुख्यमंत्री ने छह नवंबर को अयोध्या में दीपावली महोत्सव के मौके पर फैजाबाद जिले का नाम अयोध्या करने का एलान किया है। जानकार बताते हैं कि मंडल मुख्यालय अयोध्या जिले में ही होने की वजह से मंडल का नाम बदलने का प्रस्ताव भी जिले के साथ-साथ आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed