फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   allahabad highcourt said, candidates above 40 years are eligible for LT grade teachers

टीजीटी पास लोगों के लिए अच्छी खबर, आवेदन करने के लिए इन्हें मिली छूट

Sat, 14 Apr 2018 12:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 14 Apr 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
allahabad highcourt said, candidates above 40 years are eligible for LT grade teachers
- फोटो : amar ujala
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 9342 एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में आवेदन करने वाले 40 वर्ष से अधिक आयु के अभ्यर्थियों को इस वर्ष की भर्ती में भी शामिल करने का निर्देश दिया है। यह अभ्यर्थी 2016 की भर्ती में भी शामिल हुए थे, मगर बाद में परीक्षा निरस्त कर दी गई। इसके बाद अभ्यर्थी अधिक आयु होने के कारण आवेदन से वंचित हो रहे थे। कोर्ट ने राज्य सरकार से इस मामले में जवाब मांगा है।
विज्ञापन


यह आदेश जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्र ने दिव्य प्रकाश व 32 अन्य की याचिका पर दिया। अधिवक्ता राकेश पांडे बबुआ ने याचीगण का पक्ष रखा। कोर्ट ने यह भी कहा है कि यह अनुमति याचिका के अंतिम निर्णय पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन


मामले के तथ्यों के अनुसार 2016 की भर्ती निरस्त कर दी गई थी और लोक सेवा आयोग एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 करा रहा है। इस भर्ती के विज्ञापन के अनुसार 21 से 40 वर्ष के अभ्यर्थियों को ही बैठने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयु सीमा एक जुलाई 2018 रखी गई है। याचीगण का कहना है कि 2016 की भर्ती के अभ्यर्थियों को नए सिरे से की जा रही भर्ती में बैठने न देना उनके रोजगार पाने के अधिकार का हनन है। क्योंकि इस भर्ती में पूर्व के 9342 पदों को भी शामिल किया गया है। कोर्ट ने मामला विचारणीय मानते हुए राज्य सरकार से याचिका पर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed