फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Allahabad chief justice objects on the appointment of UP Lokayukta.

यूपी में लोकायुक्त की नियुक्ति पर आपत्ति, राज्यपाल को भेजा पत्र

Thu, 17 Dec 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 17 Dec 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
Allahabad chief justice objects on the appointment of UP Lokayukta.

इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ. डीवाई चंद्रचूड़ का कहना है कि चयन समिति की बैठक में लोकायुक्त के लिए जिन नामों पर चर्चा हुई थी, सुप्रीम कोर्ट के समक्ष उससे इतर नाम रखे गए।

विज्ञापन


उन्होंने राज्यपाल राम नाईक को पत्र भेजकर लोकायुक्त के पद पर जस्टिस वीरेंद्र सिंह की नियुक्ति पर ऐतराज जताते हुए कहा है कि वे जस्टिस वीरेंद्र सिंह के नाम पर राजी नहीं थे।
विज्ञापन


तब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें आश्वस्त किया था कि सरकार जस्टिस वीरेंद्र के नाम पर दबाव नहीं डालेगी। साथ ही, हाईकोर्ट के सेवारत न्यायाधीश जस्टिस एएन मित्तल के नाम पर भी विचार करने की बात तय हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष को भेजा पत्र

Allahabad chief justice objects on the appointment of UP Lokayukta.

पर, सुप्रीम कोर्ट में सरकार की ओर से जो पैनल रखा गया उसमें जस्टिस मित्तल समेत वे नाम नहीं थे, जिन पर चयन समिति में विचार किया गया था।

राज्यपाल ने पत्र की प्रति मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य को भेज दी है।

पत्र में चीफ जस्टिस ने कहा है कि उनकी ओर से सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस एसयू खान, जस्टिस देवेंद्र प्रताप सिंह, जस्टिस अमर सरन, जस्टिस श्रीकांत त्रिपाठी व जस्टिस सुनील हाली का नाम प्रस्तावित किया गया था।

इनमें से कोई नाम सुप्रीम कोर्ट के समक्ष नहीं रखा गया। जिस नाम पर चयन समिति में सहमति नहीं थी, उसे आगे कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed