Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   All tasks under PM-USHA must be completed within 15 months.

Lucknow News: पीएम-उषा के तहत 15 माह में पूरे करने होंगे सभी कार्य

Fri, 27 Nov 2026 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
All tasks under PM-USHA must be completed within 15 months.
लखनऊ विश्वविद्यालय
लखनऊ। प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम-उषा) के तहत उत्तर प्रदेश के 10 राज्य विश्वविद्यालयों में चल रहे विकास कार्यों और उनके शैक्षणिक प्रभाव की बृहस्पतिवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में समीक्षा की गई। प्रशासनिक भवन के मंथन हॉल में हुई राज्यस्तरीय बैठक में शिक्षा मंत्रालय और प्रदेश शासन के अधिकारियों ने विश्वविद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास, आधुनिक प्रयोगशालाओं, स्मार्ट क्लासरूम और उपकरणों की उपलब्धता की प्रगति परखी। अधिकारियों ने पीएम-उषा के तहत 31 मार्च 2028 तक और राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (आरयूएसए) के तहत स्वीकृत सभी कार्य 31 मार्च 2027 तक पूरे करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश के 10 राज्य विश्वविद्यालयों के कुलसचिव और पीएम-उषा संयोजक शामिल हुए। अधिकारियों ने संबंधित भवनों और प्रयोगशालाओं पर पीएम-उषा की ब्रांडिंग सुनिश्चित करने को कहा। समीक्षा के दौरान यह देखा गया कि योजना के तहत विकसित सुविधाओं से विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता, कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा को कितना लाभ मिला है। शिक्षकों, विद्यार्थियों और व्यापक समुदाय पर इन सुविधाओं के प्रभाव का भी आकलन किया गया। बैठक की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के पीएम-उषा संयोजक प्रो. अनूप कुमार भारतीय ने की। इसमें शिक्षा मंत्रालय के सेक्शन ऑफिसर अमित सिंह, सीनियर कंसल्टेंट अनन्या पटनायक और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर पीयूष चंद्र मिश्रा शामिल हुए। बैठक में लविवि के अलावा ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि, हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विवि, छत्रपति शाहू जी महाराज विवि, चौधरी चरण सिंह विवि, महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विवि, मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय, गौतम बुद्ध विवि, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और बीबीएयू के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन


चॉक-डस्टर से ई-बोर्ड तक बदलाव की समीक्षा

बैठक में अधिकारियों ने स्मार्ट क्लासरूम, ई-बोर्ड और अन्य डिजिटल उपकरणों के इस्तेमाल से कक्षाओं में पढ़ाई और शिक्षण पद्धति पर पड़े प्रभाव की जानकारी ली। आधुनिक प्रयोगशालाओं और शोध सुविधाओं के अकादमिक गुणवत्ता की भी समीक्षा की। आधारभूत सुविधाओं के विकास से विश्वविद्यालयों की एनआईआरएफ, क्यूएस और आईआईआरएफ जैसी रैंकिंग पर पड़ने वाले प्रभाव का भी आकलन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लविवि को मिली थी 100 करोड़ की स्वीकृति, 15 करोड़ हुए खर्च

पीएम-उषा के तहत लखनऊ विश्वविद्यालय को 100 करोड़ रुपये का अनुदान स्वीकृत किया गया है। फरवरी 2024 में इसकी घोषणा हुई थी। इसके सापेक्ष अब तक मिले करीब 15 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। बैठक के बाद शिक्षा मंत्रालय और उत्तर प्रदेश शासन के अधिकारियों की टीम ने लखनऊ विश्वविद्यालय के दोनों परिसरों में पीएम-उषा के तहत कराए गए कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। इसमें भवनों के नवीनीकरण, नए निर्माण और प्रयोगशालाओं के लिए खरीदे गए उपकरणों की गुणवत्ता और प्रगति देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed