फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   All schools in Lucknow are closed today due to bad weather and rain

UP : खराब मौसम और बारिश के चलते आज लखनऊ के सभी स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

Thu, 14 Aug 2025 06:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 14 Aug 2025 06:07 AM IST
सार

डीएम विशाख जी अय्यर के मुताबिक राज्य के कुछ हिस्सों में खराब मौसम और बारिश की स्थिति को देखते हुए लखनऊ में आज कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। 
 

विज्ञापन
All schools in Lucknow are closed today due to bad weather and rain
लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर भारी बारिश का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खराब मौसम और बारिश के चलते आज लखनऊ के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। डीएम विशाख जी अय्यर के मुताबिक राज्य के कुछ हिस्सों में खराब मौसम और बारिश की स्थिति को देखते हुए लखनऊ में आज कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग का कहना है कि बृहस्पतिवार से मानसूनी बारिश पश्चिमी यूपी का रुख करेगी। पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में बृहस्पतिवार के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 19 अन्य जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। साथ ही 36 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है।

बुधवार को तराई के महाराजगंज, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आसपास के इलाकों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हुई। सिद्धार्थ नगर में सर्वाधिक 77 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र अमाैसी के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बुधवार पूर्वी यूपी और तराई में बारिश के बाद पश्चिमी यूपी में 14 व 15 अगस्त को अच्छी बारिश के संकेत हैं।

यहां है भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर व आसपास के इलाकों में।

यहां है भारी बारिश का यलो अलर्ट
लखीमपुर खीरी, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कासगंज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।

गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना
बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed