{"_id":"63a896255f8a520703500ac5","slug":"all-patient-reports-will-open-on-one-click-hospital-management-information-system-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : एक क्लिक पर खुलेगी मरीज की सभी रिपोर्ट, आज से लागू होगा हॉस्पिटल मैनेजमेंट इनफॉरमेशन सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : एक क्लिक पर खुलेगी मरीज की सभी रिपोर्ट, आज से लागू होगा हॉस्पिटल मैनेजमेंट इनफॉरमेशन सिस्टम
Mon, 26 Dec 2022 12:17 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 26 Dec 2022 12:17 AM IST
सार
एचएमआईएस प्रणाली लागू होने के बाद प्रदेश के राजकीय मेडिकल कालेजों, राजकीय संस्थानों, स्वायत्तशासी चिकित्सा महाविद्यालयों में पेपरलेस व्यवस्था को लागू किया जा सकेगा। पहले चरण में चिकित्सा शिक्षा के गोरखपुर, कानपुर, प्रयागराज, झांसी, मेरठ, कानपुर और आगरा स्थित मेडिकल कॉलेज में लागू की जाएगी।
विज्ञापन
लोहिया संस्थान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सभी अस्पतालों में सोमवार से हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फॉरमेशन सिस्टम (एचएमआईएस) प्रणाली लागू हो जाएगी। इससे प्रदेश के चिकित्सा संस्थान और मेडिकल कॉलेज जुड़ेंगे। इस प्रणाली के जरिए मरीज की सारी जानकारी ऑनलाइन फीड कर डॉक्टर के कंप्यूटर तक पहुंचेगी। जांच रिपोर्ट ऑनलाइन होने के बाद डॉक्टर अपने कंप्यूटर पर देख सकेंगे। इस नई व्यवस्था की शुरुआत सोमवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में एनेक्सी में होगा।
विज्ञापन
एचएमआईएस प्रणाली लागू होने के बाद प्रदेश के राजकीय मेडिकल कालेजों, राजकीय संस्थानों, स्वायत्तशासी चिकित्सा महाविद्यालयों में पेपरलेस व्यवस्था को लागू किया जा सकेगा। पहले चरण में चिकित्सा शिक्षा के गोरखपुर, कानपुर, प्रयागराज, झांसी, मेरठ, कानपुर और आगरा स्थित मेडिकल कॉलेज में लागू की जाएगी। फिर प्रदेश के 36 कॉलेजों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
कॉलेजों में ई हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम भी लागू करने की तैयारी है। इस प्रणाली के लागू होने से जहां एक ओर अस्पतालों के प्रबंधन, नेतृत्व, नेटवर्क, कार्यप्रणाली और प्रशासन में सुधार होगा वहीं मरीजों को एक यूनीक आईडी नंबर मिलने से उनसे जुड़ी सारी जानकारी अस्पताल में दर्ज होगी। रोगियों के दोबारा अस्पताल आने पर केस हिस्ट्री और जानकारी अस्पताल में पहले से दर्ज होने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन