{"_id":"5a3e88334f1c1bb34a8b7fba","slug":"all-india-muslim-personal-law-board-meeting-on-triple-talaq","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने बुलाई आपात बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाक पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने बुलाई आपात बैठक
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन तलाक कानून पर चर्चा के लिए रविवार को लखनऊ में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने आपात बैठक बुलाई है। नदवा कॉलेज में होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना राबे हसनी नदवी करेंगे।
विज्ञापन
तीन तलाक पर केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित कानून में सजा के प्रावधान को लेकर पर्सनल लॉ बोर्ड अब तक खामोश था। लेकिन कोर्ट के फैसलों और केंद्र सरकार के सख्त रुख के बाद बोर्ड ने इस मुद्दे पर आकस्मिक बैठक बुलाने का फैसला किया।
विज्ञापन
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कार्यकारिणी सदस्य ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि बैठक में सभी पदाधिकारी और सदस्यों को बुलाया गया है।
सुबह नौ बजे नदवा कॉलेज में शुरू होने वाली इस बैठक में तीन तलाक पर बन रहे कानून व सजा के प्रावधानों पर बातचीत होगी। उन्होंने बताया कि बैठक में बाबरी मस्जिद और अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन