फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   All India Muslim Personal Law Board meeting on social issues.

यूपी: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने महंगी शादियों व दहेज के प्रचलन पर जताई चिंता, कहा- सादगी से निकाह करें

Wed, 08 Sep 2021 12:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 08 Sep 2021 12:45 PM IST
सार

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की ऑनलाइन राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि नबी के बताए तरीके के मुताबिक सादगी से निकाह किया जाना चाहिए। दहेज की लेन-देन खत्म होने से लड़कियों का निकाह करना आसान होगा।

विज्ञापन
All India Muslim Personal Law Board meeting on social issues.
मौलाना सैयद राबे हसनी नदवी - फोटो : amar ujala

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की ऑनलाइन राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में मुस्लिम समाज में महंगी शादियों और दहेज के बढ़ते चलन पर चिंता जताई गई। कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता करते हुए बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना सैयद राबे हसनी नदवी ने नबी के बताए तरीके के मुताबिक सादगी से निकाह करने की अपील की। उन्होंने मुसलमानों को हर क्षेत्र में हलाल-हराम की सीमाओं का ध्यान रखने की नसीहत भी दी।

विज्ञापन


बोर्ड के सचिव एवं इस्लाह मआशरा कमेटी के राष्ट्रीय संयोजक मौलाना मोहम्मद उमरैन रहमानी ने कहा कि शरीयत के मुताबिक शादियां न होने से बड़ी संख्या में मुस्लिम लड़कियां अविवाहित बैठी है। कमेटी के मार्च में शुरू हुए अभियान के तहत दर्जनों निकाह सादगी से करवाए हैं। बोर्ड के कार्यवाहक महासचिव मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी ने कहा कि दहेज की लेन-देन खत्म होने से लड़कियों का निकाह करना आसान होगा।
विज्ञापन


कॉन्फ्रेंस में जमीयत उलमा ए हिन्द के अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी, मौलाना असगर अली इमाम मेंहदी सलाफी, जमात ए इस्लामी के अमीर सैयद सआदतउल्लाह हुसैनी, ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना अब्दुल्ला मुघीसी, मौलाना सैयद मुस्तफा रिफाई जीलानी, मौलाना खलीलुर्रहमान सज्जाद नोमानी आदि उलमा ने शरीयत के मुताबिक निकाह के लिए लोगों को जागरूक करने व दबाव बनाने का सुझाव दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed