{"_id":"5da6ab538ebc3e01711f8525","slug":"all-home-guards-will-get-work-no-one-will-be-allowed-to-be-unemployed-chetan-chauhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी होमगार्ड को मिलेगा काम, किसी को बेरोजगार नहीं होने देंगे : चेतन चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी होमगार्ड को मिलेगा काम, किसी को बेरोजगार नहीं होने देंगे : चेतन चौहान
Wed, 16 Oct 2019 11:03 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 16 Oct 2019 11:03 AM IST
सार
25 हजार होमगार्डों के लिए खुशखबरी नहीं होंगे बेरोजगार
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बजट के कारण पुलिस महकमे से हटाए गए 25 हजार होमगार्ड को लेकर विभागीय मंत्री चेतन चौहान ने आश्वस्त किया है कि किसी भी होमगार्ड को बेरोजगार नहीं होने देंगे। रोटेशन के हिसाब से सभी होमगार्ड को काम मिलेगा। पुलिस महकमे से जो होमगार्ड हटाए भी जा रहे हैं उन्हें पुराने बजट के हिसाब से समायोजित करने का आग्रह भी किया गया है।चेतन चौहान ने बताया कि पुलिस विभाग के अधिकारियों को सुझाव दिया है कि जो बजट 500 रुपये के हिसाब से पूरे साल भर का है इस बजट में ही आप जितने होमगार्ड को ड्यूटी दे सकते हैं, दे दीजिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि फिर भी जो होमगार्ड हमारे पास वापस आएंगे उनकी ड्यूटियां लगाई जाएंगी। किसी को भी बेरोजगार नहीं किया जाएगा और न ही हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग ने होमगार्ड के लिए अलग से बजट देने में कुछ परेशानी जाहिर की थी, जिसके बाद यह समस्या पैदा हुई। उन्होंने बताया कि बातचीत के जरिए जल्द ही इस समस्या का हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
17 हजार होमगार्ड और वापस हुए
वहीं जो होमगार्ड पुलिस में पहले से कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था के लिए लगे हुए थे, उसमें भी 32 प्रतिशत की कटौती कर दी गई है। ऐसे में लगभग 17 हजार होमगार्ड की ड्यूटी और समाप्त कर दी गई है। यानी इस महीने में अब तक लगभग 42 हजार होमगार्ड की ड्यूटी समाप्त की जा चुकी है।
विज्ञापन
मंत्री का कहना है कि ड्यूटी समाप्त होने का मतलब नौकरी समाप्त होना नहीं है। हमारे पास जो भी ड्यूटियां हैं, उन्हीं में सबको समायोजित किया जाएगा। इससे एक होमगार्ड को महीने में मिलने वाली ड्यूटी के दिन कम हो जाएंगे, वे बेरोजगार नहीं होंगे। मसलन पहले अगर एक होमगार्ड को महीने में रोटेशन में 25 दिन की ड्यूटी मिलती थी उसे अब नए रोटेशन में 14 से 15 दिन की ड्यूटी मिलेगी।
प्रशिक्षित किए जाएंगे होमगार्ड
वहीं डीजी होमगार्ड जीएल मीना ने बताया कि उनके पास प्रशिक्षण के लिए बजट है। जो भी होमगार्ड वापस आ रहे हैं उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि आने वाले समय में जब उन्हें ड़्यूटी मिले तो वह और बेहतर तरीके से काम कर सकें।