फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   all government offices of uttar pradesh will open from monday with 100 percentage attendance

यूपी : कल से पूरी क्षमता से खुलेंगे दफ्तर, अधीनस्थ कार्यालयों, निगमों व स्थानीय निकायों में भी आदेश लागू

Sun, 13 Feb 2022 01:32 AM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 13 Feb 2022 01:32 AM IST
सार

मुख्य सचिव की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि कार्यालयों में संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर भीड़ न हो यह सुनिश्चित किया जाएगा। सभी कर्मचारी कार्यालयों में सैनिटाइजेशन, फेस मास्क, फेस कवर, सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य सुरक्षात्मक उपायों का पूरा ध्यान रखेंगे। 

विज्ञापन
all government offices of uttar pradesh will open from monday with 100 percentage attendance
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के कमजोर पड़ने के बाद प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय सोमवार से शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेंगे। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


यह व्यवस्था अधीनस्थ कार्यालयों, स्थानीय निकायों, निगमों आदि में भी लागू होगी। उन्होंने कहा है कि संक्रमण से प्रभावित क्षेत्रों में कार्यालय बंद किए जाने व उनमें उपस्थिति के संबंध में जिला प्रशासन के स्तर से निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


शासन ने कोविड संक्रमण बढ़ने पर सरकारी कार्यालयों में समूह ‘ख’, ‘ग’ व ‘घ’ के स्वीकृत पदों के सापेक्ष 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ रोस्टर व्यवस्था लागू की थी। साथ ही गर्भवती व दिव्यांग कर्मियों को घर से काम करने की अनुमति दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में कोविड से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या में तेजी से कमी आई है और संक्रमण दर भी घटकर करीब एक प्रतिशत रह गई है। स्थिति में सुधार को देखते हुए शासन ने 14 फरवरी से सभी सरकारी कार्यालयों में कर्मियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति की व्यवस्था लागू करने का आदेश दिया है। 


दफ्तर में भीड़ न जुटने पाए
मुख्य सचिव की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि कार्यालयों में संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर भीड़ न हो यह सुनिश्चित किया जाएगा। सभी कर्मचारी कार्यालयों में सैनिटाइजेशन, फेस मास्क, फेस कवर, सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य सुरक्षात्मक उपायों का पूरा ध्यान रखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed