फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   all government departments should on twitter, order cm yogi

ट्विटर बनेगा यूपी सरकार के हर विभाग तक पहुंचने का तरीका, आप भी हो जाएं एक्टिव

Thu, 08 Jun 2017 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 08 Jun 2017 01:48 PM IST
विज्ञापन
all government departments should on twitter, order cm yogi
यूपी सीएम योगी - फोटो : amar ujala
जनता और सरकार के बीच संवाद को बढ़ावा देने के लिए अब सभी विभाग ट्विटर पर होंगे। इस पर लोगों की समस्याओं का निस्तारण होगा और सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।
विज्ञापन


यह जानकारी प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी ने बुधवार को सूचना विभाग में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका विषय पर कार्यशाला का शुभारंभ करने के बाद दी।

सरकारी विभागों के ट्विटर अकाउंट खोलने की शुरुआत यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद हुई है। इसमें केंद्र सरकार की तरह प्रदेश के सभी विभागों को ट्विटर पर सक्रिय रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


यूपी सीएम खुद ट्विटर पर हैं और उनके 5.22 लाख फॉलोअर हैं। वह अपने कार्यक्रमों तथा प्रमुख घटनाओं को ट्विटर पर डालते हैं। पुलिस ने पिछले साल ट्विटर के जरिये शिकायतों के समाधान की पहल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल‌िस भी कर रही है ‌ट्विटर का उपयोग

all government departments should on twitter, order cm yogi
डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक
पुलिस भी थाना स्तर पर इसका उपयोग कर रही है। कार्यशाला में अवनीश अवस्थी ने कहा कि सोशल मीडिया द्विपक्षीय मीडिया है जो सूचना प्रेषित करने के साथ ही तत्काल फीडबैक भी मुहैया कराता है। 

सरकारी काम-काज में सोशल मीडिया का सकारात्मक इस्तेमाल होना जरूरी है। ट्विटर व सोशल मीडिया के अन्य टूल्स लोगों को सरकार से जुड़ने में मदद करेंगे। उन्होंने सभी विभागों के प्रमुख कामों तथा प्रत्येक जिले की सफलताओं का सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।

कहा, यदि कोई नागरिक अपनी समस्या रखता है या शिकायत करता है तो समाधान कराने के बाद  इसकी जानकारी शिकायतकर्ता तक पहुंचाएं। कार्यशाला में अपर निदेशक डॉ. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, विशेष सचिव आरपी सिंह समेत सूचना विभाग के सभी अधिकारी और 55 विभागों के सोशल मीडिया के नोडल अफसर शामिल रहे।

सूचना निदेशक अनुज कुमार झा ने कहा कि सोशल मीडिया अप्रत्यक्ष लोकतंत्र को प्रत्यक्ष लोकतंत्र में परिवर्तित करता है। विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाता है।

जनता से सीधे संवाद का मंच

all government departments should on twitter, order cm yogi
twitter
किसी योजना के क्रियान्वयन में कोई गड़बड़ी होती है तो इसके जरिये तुरंत ठीक कर लिया जाता है। सोशल मीडिया गुड गवर्नेंस को बढ़ावा देता है। इससे प्रशासन में पारदर्शिता आती है और अधिकारियों में जिम्मेदारी बढ़ जाती है।

लीड रेवेन्यू पार्टनरशिप ट्विटर आईएनसी के रचित उप्पल ने कहा,  ट्विटर ऐसा मंच है जिससे जनता से सीधे संवाद कायम किया जा सकता है। पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नमेंट की प्रमुख महिमा कौल ने प्रतिभागियों को इस तकनीक की बारीकियों को समझाया।

कहा कि इसकी पहुंच का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। हैशटेग के साथ इसकी उपयोगिता और क्षमता बहुत बढ़ जाती है। भारत सरकार के न्यू मीडिया विंग के अपर महानिदेशक बी नारायणन ने कहा, ट्विटर के इस्तेमाल से सरकारी कामकाज का आमजन के बीच सकारात्मक प्रभाव हुआ है।

सोशल मीडिया एक्सपर्ट निखिल श्रीवास्तव ने कहा, सरकारी विभागों के ट्विटर हैंडिल में एकरूपता होनी चाहिए ताकि सांकेतिक रूप से इन्हें पहचाना जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed