फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   All exam related works will be digitised

केजीएमयू में डिजिटाइज होंगे परीक्षा संबंधी सभी काम, सॉफ्टवेयर बनाने में एकेटीयू से ली जाएगी मदद

Tue, 07 Sep 2021 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
All exam related works will be digitised
एकेटीयू की तर्ज पर केजीएमयू भी परीक्षा संबंधी सभी काम डिजिटली करेगा। इसके लिए एकेटीयू की मदद ली जाएगी। इसके बाद विवि में परीक्षा के लिए पेपर सेटिंग, परीक्षक की नियुक्ति, वाइवा, कॉपी चेकिंग, रिजल्ट जैसे सभी काम ऑनलाइन ही होंगे। इसके लिए केजीएमयू विशिष्ट सॉफ्टवेयर विकसित करेगा।
विज्ञापन

केजीएमयू में इस समय परीक्षा संबंधी सभी काम ऑफलाइन होते हैं। वहीं दूसरी ओर एकेटीयू ने परीक्षा संबंधी काम ऑनलाइन करके नजीर पेश की है। इसके तहत पेपर सेटिंग, परीक्षक नियुक्ति के साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी ऑनलाइन होता है। इस प्रक्रिया में पारदर्शिता के साथ ही समय की बचत भी होती है। इसको देखते हुए अब केजीएमयू ने भी यही व्यवस्था अपने यहां लागू करने का फैसला किया है। इसके साथ ही केजीएमयू को एकेटीयू अन्य क्षेत्रों में भी आईटी सहयोग प्रदान करेगा।
विज्ञापन

छह महीने बाद नष्ट कर दी जाएगी प्रवेश परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं
केजीएमयू ने इसके साथ ही एक नई व्यवस्था के तहत विवि की ओर से आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं अगले छह महीने में नष्ट करने का फैसला किया है। छह महीने से बाद की अवधि में केवल वे उत्तर पुस्तिकाएं ही रखी जाएंगी, जिसके लिए कोर्ट में मामला लंबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजीएमयू विभिन्न तकनीकी कामों में एकेटीयू का सहयोग ले रहा है। इसी के तहत परीक्षा संबंधी कामों को डिजिटल माध्यम से करने के लिए सॉफ्टवेयर का निर्माण किया जाना है। इसमें एकेटीयू का सहयोग लिया जाएगा।
- डॉ. सुधीर सिंह, प्रवक्ता केजीएमयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed