फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   all condidates wants sonia and rahul

हर प्रत्याशी को चाहिए सोनिया-राहुल का 'हाथ'

Wed, 09 Apr 2014 08:59 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 09 Apr 2014 08:59 AM IST
विज्ञापन
all condidates wants sonia and rahul

इन दोनों नेताओं के भरोसे तमाम प्रत्याशी लोकसभा चुनाव की वैतरणी पार होना चाहते हैं। हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से ज्यादा डिमांड सोनिया व राहुल की है।

विज्ञापन


इसके बाद दिग्गी राजा यानी दिग्विजय सिंह का नंबर है। कई प्रत्याशी अपने क्षेत्र में उनकी सभा करवाना चाहते हैं।

स्टार प्रचारकों में शामिल सेलीब्रिटी में सबसे ज्यादा मांग नगमा, राजबब्बर, अजहरुद्दीन व मोहम्मद कैफ की है।

यूं तो महिमा चौधरी व अमीषा पटेल यूपी के स्टार प्रचारकों में शामिल नहीं हैं लेकिन इन्हें भी प्रत्याशी अपने यहां रोड शो के लिए बुलाना चाह रहे हैं।

ऐसे में वार रूम संभाल रहे लोगों के सामने सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि सभी के यहां उनकी मनचाही तारीख पर कार्यक्रम कैसे लगाया जाए।

इन सबके बावजूद कांग्रेसी इन स्टार प्रचारकों की ज्यादा से ज्यादा सभाएं आयोजित करवाने में लगे हैं।

प्रदेश में चुनाव लड़ रहे स्टार प्रचारकों को भी इस चुनाव में दूसरे स्टार प्रचारकों पर ज्यादा भरोसा है। वे भी अपने क्षेत्रों में दूसरे स्टार प्रचारकों की सभाएं करवाना चाह रहे हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा अपने चुनाव क्षेत्र गोंडा में मोहम्मद कैफ की सभा करवाने जा रहे हैं। वहां 11 अप्रैल को कैफ की सभा तय हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद अपने यहां फर्रुखाबाद में राजबब्बर व बेनी वर्मा की सभाएं करवाना चाहते हैं।
दरअसल, बेनी वर्मा सपा व भाजपा के खिलाफ खूब जहर उगलते हैं, इसलिए उनकी सभाएं और भी कई प्रत्याशी अपने यहां चाह रहे हैं।

उत्तराखंड से सटी प्रदेश की लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत को भी कई प्रत्याशी अपने यहां बुला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed