फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   All candidates won unopposed in UP Vidhan Parishad Election.

UP Vidhan Parishad: विधान परिषद में 13 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस के बाद बसपा की संख्या भी शून्य

Thu, 14 Mar 2024 04:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 14 Mar 2024 04:26 PM IST
सार

यूपी विधान परिषद की 13 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा के सात, सपा के तीन, अपना दल (एस), रालोद और सुभासपा के एक-एक सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गया है।

विज्ञापन
All candidates won unopposed in UP Vidhan Parishad Election.
भाजपा व सहयोगी दलों के सभी विजेता प्रत्याशी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी विधान परिषद की 13 सीटों पर हुए चुनाव में सभी 13 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचन अधिकारी बृजभूषण दुबे ने बृहस्पतिवार को दोपहर 3 बजे नामांकन वापसी का अंतिम समय समाप्त होने के बाद सभी प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की।

विज्ञापन


विधान परिषद में भाजपा के डॉ. महेंद्र सिंह, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, मोहित बेनीवाल, संतोष सिंह, धर्मेंद्र सिंह और रामतीरथ सिंघल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। अपना दल एस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल, रालोद के योगेश चौधरी और सुभासपा के बिच्छेलाल रामजी भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। डॉ. महेंद्र सिंह तीसरी बार, पाठक, कटारिया और आशीष दूसरी बार सदस्य निर्वाचित हुए हैं। सपा से शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली, बलराम यादव और किरनपाल कश्यप निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचन अधिकारी दुबे ने नव निर्वाचित सदस्यों को उनके प्रमाण पत्र सौंपे। नवनिर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 6 मई से प्रभावी होगा और 5 मई 30 तक रहेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी ने वितरित किए नियुक्ति पत्र, बाले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बर्बाद कर देंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में ई ऑटो रिक्शा की ड्राइविंग सीट संभालेंगी महिलाएं, प्रशिक्षण के जरिए जोड़ा जा रहा स्वरोजगार से


कांग्रेस के बाद बसपा की संख्या भी शून्य
विधान परिषद में अब कांग्रेस के बाद अब बसपा की सदस्य संख्या भी शून्य हो जाएगी। बसपा के एक मात्र सदस्य डॉ. भीमराव आंबेडकर का कार्यकाल 5 मई को समाप्त हो जाएगा।

भाजपा के सदस्य घटे, सपा के बढ़े
विधान परिषद में 6 मई भाजपा के सदस्यों की संख्या घटकर 82 से 79 हो जाएगी। सपा की सदस्य संख्या 8 से बढ़कर 10 हो जाएगी। वहीं परिषद में रालोद, सुभासपा का खाता खुल जाएगा। अपना दल एस की संख्या एक ही रहेगी।

परिषद में एक सदस्य रिक्त
विधान परिषद में अभी सदस्यों के दो पद रिक्त है। सपा के सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद एक पद रिक्त हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed