{"_id":"1cc7ee35fcd09bb23496ecdc9dc42aac","slug":"all-about-up-forest-dept-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये मेरा घर वो तेरा घर.....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये मेरा घर वो तेरा घर.....
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 03 Sep 2013 03:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल विभाग में आजकल ये मेरा घर, वो तेरा घर का गाना गाया जा रहा है। वन्य जीव महकमे के एक बड़े साहब का लखनऊ में मकान है।
विज्ञापन
वह परिवार समेत यहीं रहते हैं। लेकिन कुछ महीने पहले उन्हें विभाग ने निदेशालय के कैंपस में एक बड़ा मकान अलॉट किया। अगर इसे कोठी कहा जाए तो सही होगा। कोठी में बड़े गार्डन के साथ ही कई तरह की सहूलियतें हैं।
साहब कोठी में पिछले छह महीने से काम करा रहे हैं लेकिन यहां आने के नाम पर कुछ नहीं कहते। विभाग की राजनीति के कारण कोठी को दूसरे अफसर को भी अलॉट नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
बड़े अफसर चाहते हैं यह कोठी किसी को न दी जाए। लिहाजा, काम का बहाना बनाया जा रहा है।
विभाग के ही एक अफसर ने उनसे कहा कि अगर वह कोठी में नहीं आ रहे हैं तो यह उन्हें अलॉट कर दिया जाए लेकिन उन्होंने न तो हां कहा और न ही ना। सिर्फ इशारों में समझा दिया कि ये मेरा घर वो तेरा घर।
विज्ञापन