फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   all about state development service

और मजबूत हो खंड विकास अधिकारी का पद

Mon, 05 Aug 2013 09:24 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 05 Aug 2013 09:24 AM IST
विज्ञापन
all about state development service

प्रादेशिक विकास सेवा (पीडीएस) संगठन के अधिवेशन में संवर्ग के सदस्यों के खिलाफ विभागीय जांच व प्रताड़ना का मुद्दा जोरशोर से गूंजा।

विज्ञापन


सदस्यों ने विकास की सर्वाधिक महत्वपूर्ण कड़ी खंड विकास अधिकारियों के पद को और मजबूती देने व विकास खंड कार्यालयों के सुदृढ़ीकरण की मांग उठाई।

संगठन के पूर्व अध्यक्ष वीके सिंह की अध्यक्षता में रविवार को यहां अधिवेशन हुआ।

इसमें महामंत्री जगदीश त्रिपाठी ने काडर रिब्यू के अनुसार पदोन्नति व उसके साथ जॉब चार्ट जारी कराने और पीडीएस संवर्ग के अधिकारियों को परिचय पत्र जारी करने के सरकार के फैसले की जानकारी दी।

अधिवेशन में काडर रिब्यू के सिद्धांत का हवाला देते हुए सीडीओ के पदों की संख्या बढ़ाकर 87 करने की मांग की।

साथ ही कहा गया कि विकास योजनाओं के संचालन में बीडीओ की समन्वयक की भूमिका होती है लेकिन विभागीय स्टाफ पर उसका नियंत्रण नहीं होता। ऐसे में बीडीओ के पद को मजबूत किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

पीके सिंह बने अध्यक्ष

अधिवेशन में वरिष्ठ उपायुक्त यतींद्र कुमार उपाध्याय को निर्वाचन अधिकारी और वंशीधर सरोज व इंद्रमणि त्रिपाठी को सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया। उन्नाव के परियोजना निदेशक पीके सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष, उपायुक्त मुख्यालय जगदीश त्रिपाठी को महामंत्री चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नवनियुक्त अध्यक्ष के प्रस्ताव पर अनिल कुमार चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गंगाराम को उपाध्यक्ष, डॉ. शशिकिरन यादव को कोषाध्यक्ष व रमेश कुमार यादव को ऑडिटर निर्वाचित घोषित किया गया।

निर्वाचन अधिकारी उपाध्यक्ष ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद व निष्ठा की शपथ दिलाई गई। संगठन ने यहां पूर्व अध्यक्ष वीके सिंह को संरक्षक नामित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed