फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   all about shiksha mitra's salary

शिक्षा मित्रों के मानदेय पर नहीं बनी बात

Mon, 21 Oct 2013 09:37 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Mon, 21 Oct 2013 09:37 AM IST
विज्ञापन
all about shiksha mitra's salary

प्रदेश में शिक्षा मित्रों का मानदेय बढ़ाने को लेकर चाहे

विज्ञापन
मंत्री हों या फिर अफसर उनमें एक राय नहीं है।

सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय ने वित्त वर्ष 2013-14 में मानदेय बढ़ाने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय को 5000 रुपये का प्रस्ताव भेजा था।

वहां से यह कहते हुए इसे वापस कर दिया गया कि राज्य सरकार पहले शासनादेश जारी करे फिर प्रस्ताव भेजे।

राज्य परियोजना निदेशक ने मानदेय 3500 से 5000 करने का प्रस्ताव शासन को भेजते हुए आदेश जारी करने का अनुरोध किया। लेकिन एक दिन बाद ही मंत्री ने मानदेय 8500 रुपये करने संबंधी पत्र मानव संसाधन विकास मंत्री को भेज दिया।


पढ़ें- 1.76 लाख शिक्षामित्र जल्द बनेंगे शिक्षक

प्रदेश में 1,53,413 शिक्षा मित्र प्राइमरी स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। इन्हें प्रतिमाह 3500 रुपये मानदेय दिया जा रहा है। पर शिक्षा मित्र चाहते हैं कि जब तक शिक्षक नहीं बन जाते हैं, तब तक उनका मानदेय बढ़ा दिया जाए।

इसी आधार पर परियोजना निदेशालय ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा था। परियोजना निदेशक अमृता सोनी ने सचिव बेसिक शिक्षा को 14 अक्तूबर को मानदेय 5000 करने के लिए शासनादेश जारी करने संबंधी प्रस्ताव भेजा था।


एक दिन बाद 15 अक्तूबर को बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी ने मानव संसाधन विकास मंत्री को पत्र भेज दिया। इसमें अनुरोध किया गया है कि मानदेय 3500 से 8500 रुपये प्रति माह कर दिया जाए।

पढ़ें- शिक्षामित्रों को मानदेय बढ़ाने का लालीपॉप

मानदेय पर यह कार्यवाही शिक्षा मित्रों के भी गले नहीं उतर रही है। उप्र प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह कहते हैं कि पहले यह तय होना चाहिए कि कितना मानदेय बढ़ाया जाना है।

फिर शासनादेश जारी करने के बाद मानव संसाधन विकास मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा जाता तो शायद इस पर विचार हो जाता।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed