{"_id":"4abfb88c99cad7b2ec84fa96c2e36795","slug":"all-about-politics-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी मौसम और चचा की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी मौसम और चचा की चर्चा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 13 Mar 2014 12:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में चुनावी चर्चाओं का बाजार गर्म है। किसका टिकट कटा और किसको टिकट मिला। फलां नेता टिकट कटने से नाराज हैं और फलां अपनी जुगाड़ में हैं।
विज्ञापन
इसके बीच शिक्षा विभाग के अपने चचा भी सुर्खियों में हैं। पार्क रोड से लेकर सत्ता के गलियारे तक बस चचा की ही चर्चा चल रही है।
कभी खबर उड़ती है कि चिट्ठी जारी हो गई तो कभी यह कि अरे नहीं भाई अभी तो आयोग से अनुमति बाकी है।
इन चर्चाओं के बीच कुछ ऐसे भी हैं जो शर्त तक लगा रहे हैं। चचा का कार्यकाल न हो गया भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच। हर कोई जूझे जा रहा है।
कार्यकाल बढ़ाना न बढ़ाना तो सरकार का काम है। उसे बढ़ाना होगा तो चुनावी मौसम में चुनाव आयोग से अनुमति भी लेनी होगी। पर विभागीय अधिकारी बस कार्यकाल की चर्चा में जुटे हैं।
विज्ञापन