{"_id":"c2157ec0fa4a9de2e8bcb28f13c08f6b","slug":"all-about-politics-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अदद मुस्लिम चेहरे की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अदद मुस्लिम चेहरे की तलाश
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 31 Jul 2013 01:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने प्रधानमंत्री पद के लिए मोदी का नाम क्या उछाला, पलटवार के लिए अन्य दलों में मुस्लिम चेहरों की डिमांड बढ़ गई है।
विज्ञापन
दो सांसदों के किनारा करने के बाद हवा में उड़ने वाले वजीर को भी वेस्ट यूपी में सल्तनत बचाए रखने के लिए पापुलर मुस्लिम चेहरे की दरकार है। वैकेंसी है, कुछ दावेदार आए भी लेकिन छाप छोड़ने वाला नहीं मिल सका।
देवबंद से अलीगढ़ तक तार जुड़े हैं। कहा जा रहा है कि मोदी के अमेरिकी वीजा के खिलाफ अभियान चलाने वाले जनाब भी नजदीकी बनाए हुए हैं।
लोकसभा चुनाव में तकदीर आजमाने को बेताब हैं पर बात फाइनल नहीं हो पाई है। पार्टी में चर्चा है कि बिजनेस के माहिर और कलम-कैमरे से ताल्लुक रखने वाले एक नजदीकी जनाब भी सियासत के लिए मददगार मशविरा नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन
उम्मीदें श्रीकृष्ण की भूमि पर टिकी हैं। अगले सप्ताह वहीं से 2014 का रोडमैप जो तैयार होना है।