नगर निगम के बकाएदारों की होगी कुर्की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्थिक तंगी से गुजर रहा नगर निगम अब बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान
इसके तहत देनदारों के बैंक खाता सीज करने के साथ ही कुर्की की कार्रवाई होगी। मालूम हो कि सिर्फ सरकारी विभाग ही नगर निगम का करीब पांच अरब रुपये दबाए बैठे हैं।
यदि यह बकाया गृहकर मिल जाए तो नगर निगम से देनदारी का बोझ तो हटेगा ही। साथ में खजाना भी भर जाएगा। सरकारी के अलावा निजी भवनों पर भी नगर निगम का करीब चार अरब रुपये गृहकर बकाया है।
बड़े
बकाएदारों के खिलाफ नगर निगम अभियान शुरू करने जा रहा है। इसके लिए हर जोन
में टॉप टेन बकाएदारों की सूची तैयार की जा रही है। निजी के साथ सरकारी
विभागों की भी सूची तैयार हो रही है।
नगर आयुक्त ने इस संबंध में सभी जोनल
अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया है। कुछ जोन में यह सूची तैयार भी हो गई
है। वसूली के लिए निगम प्रशासन बैंक खाता और इमारतों को सील करने की
कार्रवाई करेगा।