शुरू होने से पहले ही ठप हुआ सिस्टम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाणिज्य कर विभाग की फॉर्म 38 की एसएमएस की नई व्यवस्था 28 अक्तूबर से
व्यापारी प्रतिनिधियों ने इसका विरोध करते हुए तमाम सवाल उठाए। वाणिज्य कर आयुक्त ने सवालों की बौछार के बाद नई व्यवस्था को प्रभावी करने पर जल्द फैसला लेकर व्यापारी प्रतिनिधियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया।
गोमतीनगर
स्थित मुख्यालय में गुरुवार को वाणिज्य कर आयुक्त मृत्युंजय कुमार ने सभी
व्यापारी प्रतिनिधियों को आमंत्रित करके फॉर्म 38 की एसएमएस की नई व्यवस्था
की जानकारी देने के लिए बैठक बुलाई।
पढ़ें-
25 विभागों में जनहित गारंटी कानून लागू
अमरनाथ मिश्रा ने आयुक्त से सामान के
बिल पर यूनिक कोड अंकित करके उसे लाने की छूट मांगी। उन्होंने कहा कि
ड्राइवर के द्वारा एसएमएस भेजना कतई संभव नहीं है।
आंध्र प्रदेश से आने
वाला अधिकतर सामान वाया नागपुर होकर आता है जिससे वाहन एवं ट्रांसपोर्ट
दोनो ही बदल जाते हैं। इसलिए उन्होंने एसएमएस सेवा को साल भर के लिए स्थगित
करने की मांग की।
पवन मनोचा ने तर्क पेश किया कि जो भी कारोबारी
ऑनलाइन फॉर्म 38 भरें उन्हें उसके प्रिंट आउट को लेकर ड्राइवरों को दूसरे
राज्यों से सामान का परिवहन करने की सुविधा प्रदान की जाए।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...