{"_id":"e4b07cfd1f1591fbb720e4123ee58104","slug":"all-about-education-dept-in-state-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसे कहते हैं कन्ने से काटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसे कहते हैं कन्ने से काटना
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sun, 10 Nov 2013 01:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों को ट्रेनिंग देने के लिए कार्यक्रम बनाने वाले निदेशालय में आजकल नाराजगी वाले अफसरों को ठिकाने लगाने का खेल चल रहा है।
विज्ञापन
लखनऊ के प्रभारी संयुक्त निदेशक रहे एक अधिकारी को यहां सर्व शिक्षा अभियान का काम देखने वाले पद पर तैनाती दी गई थी।
चर्चा है कि जब से वे तैनात हुए, उनकी यहां के मुखिया से नहीं बन रही थी। संयुक्त निदेशक भी खराब समय मान कर किसी तरह अपना दिन काट रहे थे।
पर यह भी लोगों से देखा नहीं गया। उनके पद पर यहां दूसरे की तैनाती कर दी गई। उनका काम भी छीन लिया गया।
शासन तर्क दे रहा है कि प्रस्ताव तो निदेशालय से ही आया था। जैसा प्रस्ताव आया, वैसा आदेश जारी हुआ।
अब इन साहब का वेतन तक फंस गया है। पर निदेशालय में इस बात की चर्चा तेज है कि किसी को ठिकाने लगाना हो तो ऐसे लगाओ जैसे अपने साहब को लगाया गया है।