{"_id":"3e694ba2f106c595c6fc90d7f5917303","slug":"all-about-education-dept-in-state-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"महीने गिन रहे शिक्षाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महीने गिन रहे शिक्षाधिकारी
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Mon, 28 Oct 2013 11:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग में आजकल कुछ अधिकारी महीने गिन रहे हैं। यह गिनती ऐसी-वैसी नहीं, बहुत खास है।
विज्ञापन
विभाग में कई ऐसे अधिकारी हैं जो फील्ड में तैनाती चाहते हैं, पर इसमें सबसे बड़ी बाधा चेहरे को लेकर है। चर्चा है कि शिक्षा विभाग में आजकल केवल चेहरा देखकर तैनाती दी जा रही है।
योग्यता मायने नहीं रखती। इसलिए फील्ड में तैनाती पाने की आस लगाए बैठे अधिकारी महीने गिन रहे हैं। उन्हें 31 मार्च का इंतजार है, जब ‘चचा’ के नाम से मशहूर अधिकारी रिटायर हो रहे हैं।
विज्ञापन
उनके पास दो महत्वपूर्ण निदेशालय हैं और इनमें वे जो चाहते हैं वही होता है। पंचम तल की भी नहीं चल रही है।
पंचम तल ने कुछ अधिकारियों की पोस्टिंग के लिए सचिव को लिखा था, लेकिन ‘चचा’ के आगे उनकी भी न चली।
इसलिए शिक्षा विभाग में अधिकारी अब महीनों की गिनती कर रहे हैं कि वह दिन आए और उनके भी दिन बहुरें।