फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   all about bjp

कौन चला रहा है भाजपा को

Mon, 06 Jan 2014 04:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 06 Jan 2014 04:08 PM IST
विज्ञापन
all about bjp

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तो डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी हैं। पर, पार्टी को चला शायद कोई और रहा है?

विज्ञापन


यह सवाल किसी और ने नहीं बल्कि खुद डॉ. वाजपेयी की बातों से उपजा है। हुआ यह कि युवा मोर्चा के कुछ कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पर पहुंचे और राहुल गांधी का पुतला फूंकने लगे।

हंगामा हुआ और पुलिस व कुछ कांग्रेसियों ने उन्हें पीट दिया। वाजपेयी यह कहते हुए सामने आए कि उन्होंने तो मना किया था कि किसी के कार्यालय पर जाकर प्रदर्शन करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


पता नहीं, कैसे ये लोग वहां पहुंच गए। वाजपेयी ने यह भी सफाई दी कि पता नहीं सुबह ये लोग कैसे वहां पहुंच गए। प्रदर्शन तो दोपहर में होना था।

इससे पहले सोनू सिंह, बाबूलाल सहित कुछ लोगों के पार्टी में शामिल होने पर भी वाजपेयी अपना पल्ला झाड़ चुके हैं। ऐसे में यह सवाल स्वाभाविक है कि आखिर वह शख्स कौन है जो पार्टी को चला रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed