{"_id":"163f20db8d7afc819700ac319fec3d07","slug":"all-about-a-department-in-state-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार है ही ऐसा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार है ही ऐसा...
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 10 Mar 2014 02:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाहे जो भी हो, प्यार तो प्यार ही होता है। कुर्सी हो या कोई चीज। शासन में आजकल कुर्सी के प्यार की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
सत्ता के एक करीबी अफसर का मनरेगा घोटाले में नाम आने पर पंचमतल से हटा दिया गया। हटाने के बाद उन्हें पोस्टिंग भी ऐसी-वैसी नहीं बल्कि अच्छी दी गई।
लोगों को छत मुहैया कराने वाले विभाग में पोस्टिंग पाने के लिए अफसर लालायित रहते हैं, लेकिन इन साहब को पंचमतल से नीचे कुछ रास नहीं आ रहा है।
यही कारण है कि वे अपने नए दफ्तर में बैठ ही नहीं रहे हैं। कर्मचारियों के बीच इस विभाग में होने वाली तैनातियों को लेकर आजकल खूब चर्चाएं हैं।
चर्चा यह भी कि विभाग के पास कहने को तो दो सचिव हैं, लेकिन एक भी सचिव यहां बैठने को तैयार नहीं।
एक सचिव को मेट्रो सेल ऐसा भाया कि वह वहीं के होकर रह गए और दूसरे पंचमतल से नीचे उतरना ही नहीं चाह रहे हैं।