{"_id":"5f99c4da8ebc3e1a242d2c40","slug":"alka-s-letter-will-increase-the-difficulty-of-congress-for-not-sending-mukhtar-from-punjab-jail-to-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलका ने प्रियंका को लिखी चिट्ठी, बढ़ेगी कांग्रेस की मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलका ने प्रियंका को लिखी चिट्ठी, बढ़ेगी कांग्रेस की मुश्किल
Thu, 29 Oct 2020 12:52 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
अलका राय, प्रियंका गांधी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा विधायक अलका राय ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पत्र लिखकर मुख्तार अंसारी को पंजाब सरकार द्वारा यूपी न भेजने पर सवाल उठाया है। इसमें उन्होंने कांग्रेस पर दुर्दांत अपराधी मुख्तार के साथ खड़े होने का आरोप लगाया है। अलका की यह चिट्ठी भाजपा की कांग्रेस को सियासी तौर पर घेरने की रणनीति का हिस्सा नजर आ रही है साथ ही अपराधियों व आतंक पर कांग्रेस की नरमी और अल्पसंख्यक तुष्टिकरण पर भी कठघरे में खड़ा करने का हिस्सा दिख रही है। इसकी काट कांग्रेस के लिए आसान नहीं लग रही है।
दरअसल, राहुल और प्रियंका काफी समय से कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर यूपी की भाजपा सरकार को घेरते आ रहे थे। कभी ट्वीट या मीडिया तो कभी जमीन पर उतरकर। कांग्रेस यह संदेश देने की कोशिश कर रही थी कि प्रियंका अब उत्तर प्रदेश में रहेंगी और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी करेंगी। भाजपा ने अलका के जरिये कांग्रेस की मुख्तार से सहानुभूति साबित करने का संदेश देकर यह बताने की कोशिश की है कि कांग्रेस नेता दोहरे चरित्र के हैं।