{"_id":"59a00dce4f1c1b180a8b46af","slug":"alert-in-uttar-pradesh-after-ram-rahim-verdict","type":"story","status":"publish","title_hn":" राम रहीम पर फैसले के बाद चार राज्यों में जबरदस्त हिंसा, यूपी में कई जिलों में धारा 144","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम पर फैसले के बाद चार राज्यों में जबरदस्त हिंसा, यूपी में कई जिलों में धारा 144
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 25 Aug 2017 07:45 PM IST
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के पंचकूला की सीबीआई अदालत में दोषी करार देने के बाद चार राज्यों में भड़की हिंसा को देखते हुए यूपी में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है साथ ही कई जिलों में धारा 144 लगा दी गई है।
विज्ञापन
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में अलर्ट जारी किया है। उन्होंने प्रेसनोट जारी करके जानकारी दी कि बॉर्डर्स पर कड़ी चेकिंग की जा रही है ताकि यहां कोई गड़बड़ी न हो। पश्चिमी यूपी में भी प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि डेरा प्रमुख राम रहीम उनके आश्रम में रहने वाली एक साध्वी से रेप के आरोप में दोषी पाए गए हैं। 28 तारीख को उन्हें सजा सुनाई जाएगी। अदालत में फैसला आते ही उनके समर्थक भड़क गए। गुस्साए समर्थकों ने कई दुकानें और गाड़ियां फूंक दीं साथ ही पथराव भी किया। पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में हालात बिगड़ गए हैं।
विज्ञापन
पंचकूला में हिंसा के बाद कर्फ्यू लगा दिया है। वहीं 25 लोगों की मौत की खबर है। पंचकूला में कर्मचारी चयन आयोग और एलआईसी की इमारत में आग लगा दी गई है। डेराप्रेमी अब तक 100 से ज्यादा गाड़ियों को आग लगा चुके हैं। अब तक हुई हिंसा में कई लोगों के जख्मी होने की खबर है। सेक्टर 6 हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। घायलों में पुलिस वाले भी हैं।