{"_id":"5b16f2d54f1c1bf56e8b67b1","slug":"alert-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के बड़े स्थानों व रेलवे स्टेशनों पर ब्लास्ट की धमकी, प्रदेश में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के बड़े स्थानों व रेलवे स्टेशनों पर ब्लास्ट की धमकी, प्रदेश में अलर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित स्थानों और रेलवे स्टेशनों पर विस्फोट की धमकी के बाद पूरे यूपी में अलर्ट जारी किया गया है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला है कि जम्मू कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के एरिया कमांडर अबू शेख ने 6 से 8 जून के बीच हापुड़, सहारनपुर, मेरठ के अलावा मथुरा और वाराणसी में भी रेलवे स्टेशनों व भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाने की धमकी दी है।
विज्ञापन
एडीजी कानून-व्यवस्था आनंद कुमार ने बताया कि इनपुट को गंभीरता से लेते हुए मथुरा, काशी, अयोध्या व आगरा समेत प्रदेश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
डीजीपी मुख्यालय ने इस बारे में सभी को अलर्ट रहने के लिए कहा है।