Bahraich Violence: एनकाउंटर के बाद जुमे की नमाज पर बहराइच सहित कई जिलों में अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पहरा
बहराइच में हुई हिंसा और पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बहराइच सहित आसपास के जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच के महसी तहसील क्षेत्र के महाराजगंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद भड़की हिंसा में कई दुकानें जल गईं। हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी दो भाइयों को गुरुवार को गोली लगी थी। इस घटना को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है।
जिले में जुमे की नमाज के दिन चप्पे चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा है। शहर के घण्टाघर पर एडीजी गोरखपुर केएस प्रताप, डीआईजी देवीपाटन अमरेंद्र प्रताप व एसपी वृंदा शुक्ला ने भ्रमण कर सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा लिया। अमन व शान्ति तथा आमजन में सुरक्षा का एहसास कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक बृन्दा शुक्ला ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों तथा सुरक्षा बलो के वाहनों के साथ लगातार नगर क्षेत्र में भ्रमणशील हैं। डीएम व एसपी ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ घण्टाघर से छावनी होते हुए दरगाह शरीफ से रामलीला मैदान होते हुए बशीरगंज चौराहा, जामा मस्जिद तथा रोडवेज़ सहित विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया तथा वापस लौटकर आदर्श पुलिस चौकी घण्टाघर पहुंच कर कानून एवं शान्ति व्यवस्था का जायजा ले रही हैं।
इसी तरह श्रावस्ती में जुमे की नमाज के दौरान अमन चैन बना रहे। इसके लिए प्रशासन कड़ी चौकसी बरत रहा है। एक तरफ जहां राजपत्रित अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया गया है। वहीं, जिले की प्रमुख मस्जिदों के आसपास दंगा नियंत्रण यंत्रों व अग्निशमन वाहनों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात रहने का निर्देश दिया गया है।
ये भी पढ़ें - यूपी उपचुनाव: सपा-कांग्रेस मिलकर लड़ेंगी चुनाव, हुआ सीटों का बंटवारा, कांग्रेस के हिस्से आईं ये सीटें
ये भी पढ़ें - आरक्षित टिकट बुकिंग के बदले गए नियम, दलालों पर लगेगा अंकुश, कन्फर्म टिकट के बढ़ेंगे चांस
मामले में एसपी घनश्याम चौरसिया ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र की मस्जिदों पर पूरी तैयारी के साथ मुस्तैद रहने का निर्देश दिया है ताकि कहीं कोई अप्रिय घटना को तत्काल रोका जा सके साथ ही एसपी ने जिलेवासियों से अमन चैन बनाए रखने की अपील करते हुए कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटने की बात कही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.