फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Alert in Gonda, Barabanki, Bahraich, Shravasti, Balrampur today: Warning of heavy rain in 58 districts

58 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी : लखनऊ में मंगलवार को भी स्कूल बंद करने के आदेश जारी

Tue, 11 Oct 2022 01:22 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 11 Oct 2022 01:22 AM IST
सार

मौसम विभाग ने 14 अक्तूबर तक बारिश के आसार जताए हैं, लेकिन 13 और 14 को कोई चेतावनी नहीं दी है। 15 और 16 तक पूर्वी यूपी में बूंदाबांदी जबकि पश्चिमी यूपी में राहत के आसार हैं।

विज्ञापन
Alert in Gonda, Barabanki, Bahraich, Shravasti, Balrampur today: Warning of heavy rain in 58 districts
बारिश, किसान, फसलें बर्बाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश से राहत के आसार अभी नहीं दिख रहे। मौसम विभाग ने मंगलवार को फिर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लखनऊ डीएम ने मंगलवार को 12वीं तक के सभी स्कूल बंद  रखने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


गोंडा, बाराबंकी, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर में ऑरेज (अत्यधिक), जबकि 58 जिलों में येलो (भारी) अलर्ट जारी किया गया है। उधर, रविवार शाम सात बजे से सोमवार सुबह 8.50 बजे तक 130 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। लखनऊ समेत कुछ जिलों में दोपहर एक बजे से मौसम साफ होने से लोगों को कुछ राहत मिली।   
विज्ञापन


रखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, हरदोई, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आसपास भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं, बुधवार को लखनऊ समेत कई इलाकों को चेतावनी से बाहर कर प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर समेत कई जिलों में गरज चमक का अनुमान है। बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर और आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है। इससे पहले 5 अक्तूबर को 38.8 मिमी बारिश हुई थी। वहीं, एक से 10 अक्तूबर तक सबसे ज्यादा बारिश श्रावस्ती (404.7 मिमी), लखीमपुर खीरी (323.7 मिमी) और बाराबंकी (275.0 मिमी) में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 तक गड़बड़ रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने 14 अक्तूबर तक बारिश के आसार जताए हैं, लेकिन 13 और 14 को कोई चेतावनी नहीं दी है। 15 और 16 तक पूर्वी यूपी में बूंदाबांदी जबकि पश्चिमी यूपी में राहत के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed