{"_id":"5bd1e6ddbdec2269b96c8906","slug":"alcohol-businessman-given-complaint-to-sp-against-bjp-mla","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी विधायक पर शराब व्यवसायी ने लगाया अभद्रता का आरोप, एसपी से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी विधायक पर शराब व्यवसायी ने लगाया अभद्रता का आरोप, एसपी से की शिकायत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 25 Oct 2018 09:23 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी विधायक प्रभात कुमार वर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूकनगर ग्रंट के रहने वाले देशी शराब के एक लाइसेंसी ने भाजपा के गौरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रभात वर्मा पर अभद्रता समेत गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पर देकर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
खोड़ारे थाना क्षेत्र के कूकनगर ग्रंट के रहने वाले राजमणि त्रिपाठी ने गुरुवार को एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि आबकारी टीम ने बुधवार देर शाम क्षेत्र में अभियान चलाकर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आबकारी टीम ने बनगंवा के रहने वाले रवि वर्मा व सुघई को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
आरोप है कि कच्ची शराब के साथ पकड़े गए दोनों लोगों को छुड़ाने के लिए मसकनवां में लाठी-डंडा लेकर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सभी खुद को विधायक प्रभात वर्मा का समर्थक बता रहे थे। राममणि का आरोप है कि खुद को असुरक्षित देखकर उन्होंने भाजपा विधायक प्रभात कुमार वर्मा को फोन किया तो विधायक ने उनसे अभद्रता की और व्यवसाय बंद कराने की धमकी दी।
विज्ञापन
आरोपियों के पास बरामद हुई थी कच्ची शराब
खोड़ारे क्षेत्र के कई स्थानों पर आबकारी निरीक्षक चतुर्थ एवं द्वितीय अरुण शुक्ल ने संयुक्त टीम के साथ छापेमारी की गई थी। बनगवां में छापेमारी के दौरान रवि वर्मा के पास से पॉलीथिन में तीन लीटर कच्ची शराब व सुघई के पास से चार लीटर कच्ची शराब बरामद हुई थी। दोनों को गिरफ्तार किया गया था। मगर बाद में दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
-अभिषेक मिश्र, आबकारी निरीक्षक तृतीय
-अभिषेक मिश्र, आबकारी निरीक्षक तृतीय
आरोप निराधार
थाना खोड़ारे क्षेत्र के कूकनंगर ग्रंट के रहने वाले राजमणि मिश्र के नाम से क्षेत्र में कई देशी शराब की दुकानें हैं। देशी शराब की आड़ में वह कच्ची शराब की बिक्री करवाते हैं। जिससे विधानसभा क्षेत्र के तमाम युवा बर्बाद हो रहे हैं। लाइसेंस की आड़ में उन्हें कच्ची शराब की बिक्री करने नहीं दी जाएगी। क्षेत्र के युवाओं को बर्बाद होने से बचाने के लिए राजमणि मिश्र से कच्ची शराब की बिक्री न करने के लिए कहा गया था। इससे पहले एसपी से कच्ची शराब बिक्री होने की शिकायत की जा चुकी है। राजमणि मिश्र ने जो अभद्रता का आरोप लगाया है, वह निराधार है।
-प्रभात वर्मा, भाजपा विधायक गौरा
-प्रभात वर्मा, भाजपा विधायक गौरा