फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   alapur seat of ambedkarnagar election to be cancelled.

अंबेडकरनगर के सपा प्रत्याशी का निधन, स्थगित होगा चुनाव

Mon, 13 Feb 2017 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 13 Feb 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
alapur seat of ambedkarnagar election to be cancelled.
चंद्रशेखर कनौजिया - फोटो : amar ujala

अंबेडकरनगर की आलापुर के सपा प्रत्याशी चंद्रशेखर कनौजिया (45) का रविवार को जनसंपर्क के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधान के बाद वहां का चुनाव स्‍थगित होगा।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने चुनाव स्‍थगित करने की संस्तुति के लिए आयोग को पत्र भेज दिया है। सातवें चरण के साथ ही इस सीट का भी चुनाव होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


अंबेडकरनगर में चुनाव पांचवें चरण में हो रहा है। यहां पर नौ फरवरी को नामांकन की अंतिम तिथि थी। 27 फरवरी को यहां मतदान होना है। लेकिन सपा प्रत्याशी की मृत्यु के कारण अब आलापुर सीट पर चुनाव नहीं हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई तारीख का ऐलान करेगा आयोग

alapur seat of ambedkarnagar election to be cancelled.
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala

मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश ने भी इस पत्र को चुनाव आयोग भेजा है। वहां से नई तिथि का ऐलान किया जाएगा। इसके लिए आयोग को फिर से नोटिफिकेशन करना होगा।

ऐसी उम्मीद है कि चुनाव आयोग सातवें चरण के साथ ही इस सीट का भी चुनाव करा सकता है। सातवें चरण का मतदान आठ मार्च को होना है। चुनाव आयोग से इस बारे में निर्णय एक-दो दिनों में आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed