{"_id":"43bc3d293c6203cec368f24561db8aa9","slug":"alambagh-turns-no-parking-zone-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलमबाग की तरफ जा रहे हैं तो पढ़ें जरूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलमबाग की तरफ जा रहे हैं तो पढ़ें जरूरी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 13 Dec 2014 10:56 AM IST
विज्ञापन
आलमबाग शनिवार से नो पार्किंग जोन होगा। सड़क पर वाहन खड़े करने पर 1100 रुपये जुर्माना अदा करना होगा। इस एरिया में आने वाले वाहनों को चंदरनगर की अंडरग्राउंड पार्किंग में खड़ा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
इस नियम को सख्ती से लागू करने का आदेश डीएम राजशेखर ने शुक्रवार को मेट्रो रूट के निरीक्षण के दौरान दिए।शासन में सोमवार को हुई बैठक में मुख्य सचिव आलोक रंजन ने इस संबंध में कड़े निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा था कि डीएम, एलएमआरसी अधिकारी, एसएसपी और नगर आयुक्त के अलावा संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर व्यापारियों से बात कर समाधान निकालें। मुख्य सचिव ने अगले एक-दो दिन में हल निकालने को कहा था।
विज्ञापन
इसके बाद जिलाधिकारी राजशेखर शुक्रवार की सुबह आलमबाग पहुंचे। उनके साथ में एसएसपी यशस्वी यादव, एसपी पूर्वी, जोनल अधिकारी नगर निगम सूरज सिंह, एसीएम-3 शंकर मुखर्जी भी रहे।
साथ में एलएमआरसी के अधिकारी भी मौजूद रहे। यहां चंदर नगर मार्केट के नेता सोमेश मिश्र से जिलाधिकारी ने बातचीत की और उनसे कहा कि सड़क पर कार पार्किंग न हो, वह इसका ध्यान रखें।