फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU will start recruitment for many posts

एकेटीयू : डायरेक्टर से लेकर लाइब्रेरियन तक कई पदों पर भर्ती का विज्ञापन जल्द

Fri, 22 Sep 2017 02:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 22 Sep 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
AKTU will start recruitment for many posts
aktu - फोटो : अमर उजाला

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के दो इंस्टीट्यूट और उसके घटक संस्थान आईईटी को जल्द ही नए निदेशक मिलेंगे। इसके अलावा विश्वविद्यालय शिक्षकों, अधिकारियों व अन्य की भर्तियां करेगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन एक-दो दिन में इसका विस्तृत विज्ञापन जारी करेगा। 
जानकीपुरम विस्तार स्थित न्यू बिल्डिंग में शिफ्ट होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने यहां सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज की शुरूआत की है।

पहले चरण में यहां एमटेक की पढ़ाई शुरू की गई है। फिलहाल डायरेक्टर की जिम्मेदारी डीएसडब्ल्यू प्रो. मनीष गौड़ निभा रहे हैं। इसी तरह नोएडा कैंपस में यूपी डिजाइन इंस्टीट्यूट शुरू किया गया।
विज्ञापन


यहां बी-डेस पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। इसके डायरेक्टर की जिम्मेदारी डीन पीजी प्रो. वीरेंद्र पाठक निभा रहे हैं। 

नए कैंपस में आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने शासन से शिक्षक व अधिकारियों के विभिन्न पद भी स्वीकृत कराए हैं। अब इसके लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अनुसार दोनों इंस्टीट्यूट के लिए निदेशक, पांच प्रोफेसर, पांच एसोसिएट प्रोफेसर, सात असिस्टेंट प्रोफेसर, तीन रिसर्च इंजीनियर, एक-एक असिस्टेंट रजिस्ट्रार, डिप्टी रजिस्ट्रार, सहायक कुलसचिव, लाइब्रेरियन, डिप्टी लाइब्रेरियन आदि पदों पर नियुक्तियां होंगी।

नए परीक्षा नियंत्रक, अपर, उप परीक्षा नियंत्रक भी

उक्त के साथ-साथ विश्वविद्यालय को इस महीने के अंत तक नए परीक्षा नियंत्रक, अपर परीक्षा नियंत्रक, उप परीक्षा नियंत्रक भी मिल जाएंगे। इन पदों के लिए पिछले दिनों विश्वविद्यालय प्रशासन ने विज्ञापन निकाला था।

आवेदन हो चुके हैं और स्क्रीनिंग के बाद जल्द इंटरव्यू आदि की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वर्तमान अधिकारियों का कार्यकाल 30 सितंबर को पूरा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed