{"_id":"623c097936ef705d5e6dcd43","slug":"aktu-the-student-was-caught-taking-the-exam-instead-of-the-other-the-case-was-caught-by-the-face-biometric-attendant","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू : दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रही छात्रा पकड़ी गई, फेस बायोमेट्रिक अटेंडस से पकड़ में आया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकेटीयू : दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रही छात्रा पकड़ी गई, फेस बायोमेट्रिक अटेंडस से पकड़ में आया मामला
Thu, 24 Mar 2022 11:32 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:32 AM IST
सार
बीफार्मा तृतीय सेमेस्टर की एक छात्रा दूसरी छात्रा की जगह बैठकर परीक्षा देती पकड़ी गई। जब उससे अन्य कागजात मांगे गए तो वह नहीं दिखा सकी। जिससे यह स्पष्ट हो गया कि वह दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रही थी।
विज्ञापन
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) की मंगलवार से शुरू हुई पहले व तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा में दूसरे दिन ही बुधवार को जौनपुर में एक लड़की दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ी गई। विवि द्वारा फेस बायोमेट्रिक अटेंडस से इसकी पहचान हुई। इस पर संबंधित छात्राओं व कॉलेज के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विश्विद्यालय प्रशासन के अनुसार आज सुबह की पाली में जौनपुर के प्रसाद इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बीफार्मा तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हुई थी। इसके साथ ही विद्यार्थियों की फेस बायोमेट्रिक अटेंडस ली जा रही थी। जिसमे बीफार्मा तृतीय सेमेस्टर की एक छात्रा दूसरी छात्रा की जगह बैठकर परीक्षा देती पकड़ी गई। जब उससे अन्य कागजात मांगे गए तो वह नहीं दिखा सकी।
विज्ञापन
जिससे यह स्पष्ट हो गया कि वह दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रही थी। यह संपूर्ण प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई। छात्रा को परीक्षा से हटा दिया गया और उसके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी गई। अनुपस्थित छात्रा श्री राम लखन सिंह शिक्षण संस्थान जौनपुर की थी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि जिस कॉलेज की छात्रा अनुपस्थित थी, उससे जवाब तलब किया गया है। इसके बाद कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही कॉलेजों को परीक्षा की सुचिता बनाये रखने के लिए आवश्यक और सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
एकेटीयू की सेमेस्टर परीक्षा में गत वर्ष कुछ केंद्रों पर सामुहिक नकल का मामला पकड़ में आया था। वह भी फार्मेसी की ही परीक्षा में था। जिसे देखते हुए कुलपति प्रो. पीके मिश्रा के निर्देश पर विश्विद्यालय प्रशासन ने इस बार से ही परीक्षा में फेस बायोमेट्रिक अटेंडस की व्यवस्था को प्रभावी बनाया है। साथ ही परीक्षा केंद्रों के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगवाने के निर्देश दिए हैं। जिसकी विश्विद्यालय स्थित सेंट्रल कमांड सेंटर से ऑनलाइन मोनिटरिंग भी की जा रही है।