फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU: Teachers and Students to Assist in Filling Out Self-Calculation Forms

एकेटीयू: शिक्षक व छात्र स्वगणना फाॅर्म भरने में करेंगे मदद

Fri, 15 May 2026 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
AKTU: Teachers and Students to Assist in Filling Out Self-Calculation Forms
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में बृहस्पतिवार को शिक्षकों-छात्रों व कॉलेजों के निदेशक आदि के लिए स्वगणना जागरूकता व प्रचार-प्रसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्वगणना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि स्वगणना पोर्टल के माध्यम से डिजिटल सूचनाएं कैसे भरनी हैं। कंप्यूटर प्रोग्रामर शुभी पांडेय व रिसर्च इंजीनियर गौरव राय ने बताया कि यह प्रक्रिया न केवल आसान है बल्कि सूचनाएं खुद से भरने पर गलती भी नहीं होगी। छात्र अपने घर में और आस-पास के लोगों को मोबाइल के जरिये इसे भरवाने में मदद करें। ताकि अधिक से अधिक लोग इसका हिस्सा बन सकें। एसोसिएट डीन इनोवेशन डॉ. अनुज कुमार शर्मा ने सभी से इस अभियान में योगदान देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed