फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU students will now be able to take AI courses in Hindi.

Lucknow News: अब हिंदी में एआई का कोर्स कर सकेंगे एकेटीयू के छात्र

Wed, 16 Sep 2026 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
AKTU students will now be able to take AI courses in Hindi.
एकेटीयू मेंएआई कोर्स की लॉनि्चंग के दौरान मौजूद पदािधकारी। स्रोत ः विवि
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के छात्र अब हिंदी में एआई का कोर्स निशुल्क कर सकेंगे। यह कोर्स एचसीएल गुवी और ओपेन एआई ने एकेटीयू के साथ मिलकर लॉन्च किया है। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने मंगलवार को विश्वविद्यालय में हिंदी में एआई कोर्स ''द भारत एआई इनीशिएटिव'' लॉन्च किया।
विज्ञापन

पहले चरण में कंपनी की ओर से एकेटीयू के छात्रों के लिए यह कोर्स उपलब्ध होगा। इसके बाद संबद्ध कॉलेजों के छात्र भी इसे निशुल्क कर सकेंगे। कंपनी ने प्रदेश के छात्रों की जरूरत को देखते हुए कोर्स हिंदी में तैयार किया है। ताकि छात्रों को आसानी से समझ में आ सके। वर्तमान और भविष्य में रोजगार और उद्यमिता के लिए एआई सबसे महत्वपूर्ण तकनीकी है। इसलिए इस कोर्स के जरिये छात्र आसानी से एआई को समझ सकेंगे।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि डेढ़ घंटे के कोर्स में एआई विशेषज्ञ छात्रों को चैट जीपीटी टूल के सही उपयोग की जानकारी देंगे। एआई टूल को कमांड देने का सही तरीका बताएंगे। ताकि छात्र इस तकनीकी को बेहतर तरीके से अपने लिए इस्तेमाल कर सकें। साथ ही विभिन्न टूल की भी जानकारी दी जाएगी। हिंदी में कोर्स होने से छात्र आसानी से इसे समझ पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज के निदेशक प्रो. एसपी शुक्ल ने कहा कि आज एआई की दखल हर जगह है। भविष्य में आगे सफलता पानी है तो इसे अपनाना होगा। लेकिन एआई के सही इस्तेमाल पर ज्यादा जोर होना चाहिए। एचसीएल गुवी के फाउंडर व सीईओ अरुण प्रकाश ने बताया कि कंपनी का लक्ष्य 10 लाख छात्रों तक इस कोर्स को ले जाना है।


डीन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रो. अरुणिमा वर्मा ने कहा कि यह कोर्स एकेटीयू के छात्रों को बेहतर बनाने में मदद करेगा। इस दौरान प्रतिकुलपति प्रो. राजीव कुमार, एसोसिएट डीन इनोवेशन डॉ. अनुज कुमार शर्मा, उप परीक्षा नियंत्रक नेहा श्रीवास्तव, प्रतिभा शुक्ला व एचसीएल ग्रुप की एसोसिएट डायरेक्टर जीयूवी कीर्ति कर्म चंदानी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed