{"_id":"67b0dd87a13d7faf5e0f0b7a","slug":"aktu-list-of-proposed-centers-for-semester-examination-released-lucknow-news-c-13-lko1004-1078922-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू: सेमेस्टर परीक्षा के लिए प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकेटीयू: सेमेस्टर परीक्षा के लिए प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की विषम सेमेस्टर की नियमित व कैरीओवर विषयों की परीक्षाएं 18 फरवरी से 11 मार्च के बीच होंगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार ने कहा है कि प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। संबंधित कॉलेजों के निदेशक व प्राचार्य अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी।
डिटेन छात्रों की सूची आज तक उपलब्ध कराएं
एकेटीयू ने परीक्षाओं के मद्देनजर सभी संबद्ध कॉलेजों से डिटेन (परीक्षा से रोके गए) छात्रों की सूची 16 फरवरी तक ईआरपी पर उपलब्ध कराने को कहा है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार ने कहा है कि डिटेन छात्रों की सूची उपलब्ध न कराने पर यह माना जाएगा कि कोई छात्र परीक्षा से नहीं रोका गया है। सभी विद्यार्थियों को परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।