{"_id":"667b0b7cf5cbe0af3c06ad60","slug":"aktu-fraud-police-wants-custody-remand-of-three-accused-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : 120 करोड़ की ठगी में तीन आरोपियों की कस्टडी रिमांड के लिए पुलिस ने लगाई अर्जी, आज होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : 120 करोड़ की ठगी में तीन आरोपियों की कस्टडी रिमांड के लिए पुलिस ने लगाई अर्जी, आज होगी सुनवाई
Wed, 26 Jun 2024 12:22 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 26 Jun 2024 12:22 AM IST
सार
फर्जी बैंक अधिकारी बनकर अनुराग श्रीवास्तव नाम के शातिर ने एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के 120 करोड़ रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए थे। मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को जेल भेजा था।
विज्ञापन
एकेटीयू में हुई बैंकों की बैठक में शामिल होने के बाद बाहर आता जालसाज अनुराग श्रीवास्तव (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
120 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में जेल में बंद तीन आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए मंगलवार को कोर्ट में अर्जी दी है। पुलिस ने सात दिन के लिए रिमांड मांगी है। अर्जी पर बुधवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
फर्जी बैंक अधिकारी बनकर अनुराग श्रीवास्तव नाम के शातिर ने एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के 120 करोड़ रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए थे।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को जेल भेजा था। इसमें शामिल देवेंद्र जोशी, शैलेश कुमार रघुवंशी और राजेश बाबू भी शामिल हैं। पुलिस ने इन तीनों को कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी है। वहीं अब तक इस मामले का मुख्य आरोपी अनुराग श्रीवास्तव पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन