फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU extends admission registration deadline for the second time; registration for B.Tech admission now open until June 30.

Lucknow News: एकेटीयू ने दूसरी बार बढ़ाई प्रवेश रजिस्ट्रेशन तिथि, बीटेक प्रवेश के लिए पंजीकरण अब 30 जून तक

Thu, 25 Jun 2026 01:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
AKTU extends admission registration deadline for the second time; registration for B.Tech admission now open until June 30.
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेजों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को 30 जून तक बढ़ा दिया गया है। अभी पंजीकरण की अंतिम तिथि 22 जून थी। इस तिथि तक 98 हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करा लिए हैं और 60 हजार ने फीस भी जमा कर दी है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार पांच चरणों में होने वाली काउंसिलिंग प्रक्रिया के तहत पहले चरण की चॉइस फिलिंग और सीट लॉक चार से सात जुलाई तक होगा। सीट अलाटमेंट नौ जुलाई को किया जाएगा। सीट कंफर्मेशन और सीट फ्रीज व फ्लोट नौ से 12 जुलाई तक होगा।
विज्ञापन

दूसरे चरण में चॉइस फिलिंग 13 व 14 जुलाई को होगी। सीट अलाॅटमेंट 16 जुलाई को होगा। सीट कंफर्मेशन शुल्क 16 से 18 जुलाई तक जमा होगा। सीट फ्रीज व फ्लोट 16 से 18 जुलाई तक होगी। तीसरे चरण में ऑनलाइन चॉइस लॉक 19 व 20 जुलाई तक होगी। सीट अलाॅटमेंट 22 जुलाई को होगा। सीट कंफर्मेशन शुल्क व फ्रीज व फ्लोट 22 से 23 जुलाई तक किया जा सकेगा। चौथे चरण में सीट अलाॅटमेंट 24 जुलाई को होगा। सीट कंफर्मेशन शुल्क 24 से 26 जुलाई तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश समन्वयक डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि ऑनलाइन सीट विड्राॅ 24 से 29 जुलाई तक करने का मौका मिलेगा। पहले चार चरणों में सीट लाॅक करने वालों को 27 से 29 जुलाई तक फिजिकल रिपोर्टिंग करनी होगी। बता दें कि तकनीकी खामी के कारण पिछले दिनों लगभग एक दिन पूरी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बाधित रही है। यही वजह है कि विश्वविद्यालय ने प्रवेश रजिस्ट्रेशन तिथि बढ़ाई है।


एमटेक अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित
एकेटीयू ने सत्र 2025-26 के सम सेमेस्टर के एमटेक पाठ्यक्रम के द्वितीय वर्ष के चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया ने बताया कि अभ्यर्थी अपना परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed