फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   aktu counselling

एकेटीयू : विशेष चरण के पंजीकरण पूरे, कल तक भरें विकल्प

Mon, 09 Sep 2024 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 09:48 PM IST
विज्ञापन
aktu counselling
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से जुड़े प्रदेश के राजकीय इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट संस्थानों में प्रवेश के लिए स्पेशल राउंड की काउंसिलिंग चल रही है। इसके तहत 290 नए अभ्यर्थियों के रजिस्ट्रेशन हुए हैं। वहीं पहले के भी 5000 अभ्यर्थी काउंसिलिंग में शामिल हैं। इन सभी अभ्यर्थियों को 10 सितंबर तक अपनी चॉइस देनी है।
विज्ञापन

विवि प्रशासन की ओर से 1425 खाली सीटों के लिए प्रवेश काउंसिलिंग आठ सितंबर से चल रही है। इसके तहत दो दिन में 290 नए अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जबकि पहले रजिस्ट्रेशन कराने वाले और निर्धारित शुल्क जमाकर सीट की चॉइस न देने वाले अभ्यर्थी भी इसमें शामिल हैं। यह भी विशेष चरण की काउंसिलिंग में शामिल हैं। विवि प्रशासन की ओर से नए अभ्यर्थियों के रजिस्ट्रेशन के बाद अब 10 सितंबर तक चॉइस फिलिंग की जा सकेगी। सोमवार देर शाम तक लगभग 398 विद्यार्थियों ने चॉइस भरी। 11 सितंबर को सीट अलॉटमेंट होगा। वहीं 11 से 13 सितंबर तक सीट पाने वाले अभ्यर्थी संबंधित कॉलेज में फिजिकल रिपोर्टिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed