फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU: Choice filling for BPharma admission begins today

एकेटीयू : बीफार्मा प्रवेश के लिए चॉइस फिलिंग आज से

Wed, 15 Oct 2025 12:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
AKTU: Choice filling for BPharma admission begins today
एकेटीयू : बीफार्मा प्रवेश के लिए चॉइस फिलिंग आज से
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध प्रदेश के फार्मेसी संस्थानों में बीफार्मा व फार्मा डी कोर्स में प्रवेश के लिए चॉइस फिलिंग 15 अक्तूबर से शुरू होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश काउंसिलिंग का विस्तृत कार्यक्रम मंगलवार को जारी कर दिया। इस बार सिर्फ चार चरणों में ही काउंसिलिंग पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

विवि प्रशासन के अनुसार पहले चरण में 15-16 अक्तूबर को चॉइस फिल व लॉक होगी। सीट अलॉटमेंट 17 अक्तूबर को होगी। सीट कन्फर्मेशन शुल्क व सीट फ्रीज व फ्लोट (आगे बढ़ाने) की प्रक्रिया 17 से 20 अक्तूबर तक होगी। दूसरे चरण में चॉइस फिलिंग 21 से 23 अक्तूबर तक और सीट अलॉटमेंट 24 अक्तूबर को होगा। सीट फ्रीज व फ्लोट, सीट कन्फर्मेशन शुल्क जमा और सीट विड्राॅ 24 से 26 अक्तूबर तक होगी।
विज्ञापन

तीसरे चरण में 27 व 28 अक्तूबर को चॉइस बदली जा सकेगी। 29 अक्तूबर तो सीट अलॉटमेंट होगा। सीट कन्फर्मेशन शुल्क व सीट विड्राॅ 29 व 30 अक्तूबर को की जाएगी। 30-31 अक्तूबर व एक नवंबर को कॉलेजों में फिजिकल रिपोर्टिंग होगी। सीयूईटी व अन्य प्रवेश परीक्षा पास अभ्यर्थियों के लिए स्पेशल राउंड होगा। इसमें शुल्क 4 से 6 नवंबर के बीच जमा होगा। चॉइस फिलिंग 4 से 6 नवंबर तक होगी। सीट अलॉटमेंट 4 नवंबर और फिजिकल रिपोर्टिंग 13 नवंबर तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed