{"_id":"692b5a6144b1ab4635065e9a","slug":"aktu-applications-open-to-view-evaluated-copies-lucknow-news-c-13-lko1005-1494572-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू : मूल्यांकित कॉपी देखने के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकेटीयू : मूल्यांकित कॉपी देखने के लिए आवेदन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि (एकेटीयू) की ओर से विषम सेमेस्टर के बीफार्म प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल छात्रों के लिए चुनौती मूल्यांकन से जुड़ी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत मूल्यांकित कॉपी देखने के लिए ऑनलाइन आवेदन आठ दिसंबर तक कर सकेंगे।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि जो छात्र अपनी कॉपियों का चुनौती मूल्यांकन कराने के इच्छुक हैं, वे 300 रुपये जमा कर आठ दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद कॉपी छात्रों की लॉगिन में उपलब्ध करा दी जाएगी। अगर छात्र इससे असंतुष्ट होता है तो निर्धारित तिथि तक चुनौती मूल्यांकन के लिए निर्धारित 2500 रुपये शुल्क जमा करते हुए आवेदन कर सकते हैं। वहीं फाइनल ईयर के छात्रों की कॉपियां उनकी ईआरपी लॉगिन में उपलब्ध करा दी गई हैं। वे इससे असंतुष्ट हैं तो आठ दिसंबर तक 2500 रुपये शुल्क देकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें दो विषय विशेषज्ञों द्वारा दिए गए नंबरों का औसत निकाला जाएगा। यह औसत अंतिम रूप से स्वीकृत होगा। यदि औसत और मूल प्राप्तांक में 20 फीसदी से अधिक का अंतर होता है। तब परीक्षार्थी द्वारा जमा किए गए 2500 में से 1000 रुपये की कटौती करते हुए 1500 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थी अपना बैंक विवरण सही से भरें।