फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU: Admission process stuck again due to CUET

एकेटीयू: सीयूईटी के फेर में फिर फंसी प्रवेश की गाड़ी

Sat, 14 Jun 2025 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
AKTU: Admission process stuck again due to CUET
एकेटीयू: सीयूईटी के फेर में फिर फंसी प्रवेश की गाड़ी
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में प्रवेश आवेदन की प्रक्रिया 27 मई से शुरू है। बीटेक प्रवेश के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए। किंतु सीयूईटी के फेर में विश्वविद्यालय की प्रवेश की गाड़ी फंस गई है। सीयूईटी यूजी का परिणाम आने के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया गति पकड़ेगी।
विज्ञापन


प्रदेश के इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए 27 मई से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार अब तक 40 हजार से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। यह हाल के वर्षों में हुए सर्वाधिक रजिस्ट्रेशन हैं। इसमें से 23963 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी की है। 20856 छात्रों ने फीस जमा कर दी है। अभी इनकी संख्या और बढ़ेगी।
विज्ञापन


वहीं सीयूईटी यूजी का परिणाम न आने से बीफार्मा, बीएचएमसीटी, बीडेश आदि यूजी व कुछ पीजी कोर्स के लिए प्रवेश आवेदन शुरू नहीं हो पा रहे हैं। जब परिणाम आएगा तो इसके बाद अन्य कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया गति पकड़ेगी। ऐसे में विश्वविद्यालय का समय से प्रवेश प्रक्रिया करने का लक्ष्य प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकेटीयू कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि इस बार समय से प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने का असर दिख रहा है। अब तक 40 हजार से अधिक छात्रों ने प्रवेश के लिए रुचि दिखाई है। यह काफी अच्छे आंकड़े हैं। इनकी संख्या अभी और बढ़ेगी। सीयूईटी यूजी के परिणाम का इंतजार हैं। इनके जून अंत तक आने की उम्मीद है। इसके साथ ही अन्य कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया भी गति पकड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed