{"_id":"6a4eac99bc1fcefb840536e0","slug":"aktu-16-kashmiri-migrant-students-and-two-nri-students-have-enrolled-lucknow-news-c-13-lko1025-1819255-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू : कश्मीरी माइग्रेंट के 16, एनआरआई के दो छात्रों ने लिया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकेटीयू : कश्मीरी माइग्रेंट के 16, एनआरआई के दो छात्रों ने लिया प्रवेश
विज्ञापन
एकेटीयू में प्रवेश काउंसिलिंग का आयोजन।
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में बुधवार को बीटेक में प्रवेश के लिए कश्मीरी माइग्रेंट व एनआरआई अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हुई। मुख्य कैंपस में प्रमाणपत्रों की जांच के बाद रैंक के अनुसार सीट आवंटन किया गया।
एनआरआई के दो छात्रों को आईईटी लखनऊ में सीट आवंटित की गई। कश्मीरी माइग्रेंट में पंजीकृत 39 अभ्यर्थियों में से 16 काउंसिलिंग के लिए पहुंचे। इनमें से 12 को आईईटी, कैस, केएनआईटी सुल्तानपुर, यूपीटीटीआई, बीआईईटी झांसी के अलावा अन्य संस्थानों में सीट दी गई। सभी अभ्यर्थियों को अब कॉलेज में जाकर फिजिकल रिपोर्टिंग करनी होगी। काउंसिलिंग की प्रक्रिया का समन्वय प्रो. एसपी शुक्ला व प्रो. ओपी सिंह ने किया। इस दौरान डॉ. एसएस सोम, डॉ. अनुज कुमार शर्मा, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. पुष्कर त्रिपाठी, अभिषेक नागर आदि उपस्थित थे।
ब्लॉकचेन तकनीकी से नैड पर डिग्रियां की गई अपलोड
एकेटीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया ने बताया कि जून में ही सभी पाठ्यक्रमों के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। दीक्षांत समारोह के दौरान ब्लॉकचेन तकनीकी से नैड पर डिग्रियां अपलोड की गई। इसमें नैड के स्टेट कोऑर्डिनेटर प्रशांत कुमार ने सहयोग किया।