{"_id":"64eef11753fb78898d0985c6","slug":"akshay-kumar-s-film-sky-force-is-being-shot-in-up-2023-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शूटिंग के दौरान पुलिस को चकमा देकर अक्षय कुमार के पास पहुंचा युवक, प्रशासन के फूले हाथ-पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शूटिंग के दौरान पुलिस को चकमा देकर अक्षय कुमार के पास पहुंचा युवक, प्रशासन के फूले हाथ-पैर
Wed, 30 Aug 2023 01:29 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, सीतापुर
अमर उजाला संवाद, सीतापुर
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:29 PM IST
सार
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म स्काई फोर्स की शूटिंग सीतापुर में कर रहे हैं। मंगलवार की शाम उनकी शूटिंग में एक लड़का पुलिस को चकमा देकर अक्षय कुमार के पास पहुंच गया।
विज्ञापन
अक्षय की फिल्म की शूटिंग सीतापुर में हो रही है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म स्काई फोर्स की शूटिंग लखनऊ से सटे सीतापुर जिले में कर रहे हैं। सीतापुर के 11वीं वाहिनी पीएसी मैदान पर स्काई फोर्स की शूटिंग चल रही है। अभिनेता की सुरक्षा को लेकर भारी इंतजाम किए गए हैं। पीएसी, पुलिस के अलावा अक्षय के निजी बाउंसर भी सुरक्षा में लगे हैं। इसके बाद भी मंगलवार को एक लड़का सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर अभिनेता के पास जा पहुंचा। यह देख सुरक्षा कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन पूरा अमला अलर्ट मोड पर आ गया। पुलिस कर्मियों ने उसे किसी तरह पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
अपाचे से आए अक्षय कुमार
अक्षय की फिल्म की शूटिंग सीतापुर में हो रही है।
- फोटो : अमर उजाला
पीएसी परिसर से एक तेज रफ्तार अपाचे बाइक मुख्य द्वार की तरफ बढ़ी। लोगों ने गौर से देखा तो उस पर अभिनेता अक्षय कुमार सवार दिखे। एक पल को लोगों को विश्वास नहीं हुआ। पर पलक झपकते ही अभिनेता अक्षय कुमार अपने प्रशंसकों के काफी पास आ गए। उन्होंने हाथ हिलाकर प्रशंसकों का अभिवादन किया।
आती रहीं गोलियों की आवाजें
अक्षय की सुरक्षा कई लेयर्स की है।
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उनकी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को प्रशंसकों को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 20 मिनट तक अक्षय कुमार प्रशंसकों के काफी पास रहे। उधर, 11 वीं वाहिनी पीएसी परिसर में तैयार वायुसेना आदमपुर पंजाब के सेट पर लगातार फिल्म के सीन शूट होते रहे। इस दौरान गोलियों की तड़तड़ाहट और धमाकों की आवाजें बीच-बीच में आती रहीं। अभी कुछ दिनों और फिल्म की शूटिंग यहां होती रहेगी।
एयर फोर्स ऑफिसर के रोल में अक्षय
अक्षय की फिल्म की शूटिंग सीतापुर में हो रही है।
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय ने इस फिल्म में एयर फोर्स ऑफिसर का रोल निभाया है। यह फिल्म अभिषेक कपूर निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय के साथ निरमत कौर और सारा अली खान हैं। फिल्म के अक्टूबर में रिलीज होने की बात हो रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन