फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav writes letter to modi for CSAT

CSAT: अब अखिलेश भी हिंदी वालों के साथ

Mon, 28 Jul 2014 03:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 28 Jul 2014 03:37 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav writes letter to modi for CSAT

यूपी के सीएम अखिलेश यादव भी सिविल सर्विस एग्जाम में हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन


अखिलेश ने हिंदी व अन्य क्षेत्रीय भाषी छात्रों के भविष्य और संघ लोक सेवा आयोग के आईएएस एग्जाम में समानता की मूल भावना को ध्यान में रखते हुए सी-सैट प्रणाली पर पुनर्विचार करने की मांग की है।

मोदी को लिखा खत, दी दलील

akhilesh yadav writes letter to modi for CSAT

अखिलेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोमवार को एक खत लिखकर कहा है कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रशासनिक सेवा परीक्षा में उत्तर प्रदेश से काफी तादाद में परीक्षार्थी सम्मिलित होते हैं, जिनकी मूल भाषा हिंदी है।

अखिलेश ने लिखा है कि वर्तमान में आयोजित परीक्षा पद्धति में सी-सैट के अंतर्गत जो प्रश्नपत्र हिन्दी/अन्य भाषाओं के माध्यम के परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराए जाते हैं, उसमें मूलतः अंग्रेजी भाषा का रूपान्तरण सॉफ्टवेयर के द्वारा कर दिया जाता है।

इससे रूपान्तरण के बाद प्रश्न के मूल अर्थ में विसंगतियां उत्पन्न हो जाती है, जिसके कारण परीक्षार्थी के द्वारा उनका उत्तर देने में संशय की स्थिति उत्पन्न होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टल भी सकती है परीक्षा

akhilesh yadav writes letter to modi for CSAT

सी सैट मामले में अंतिम निर्णय लेने से पहले आगामी 24 अगस्त को होने जा रही यूपीएससी सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा को अगले आदेश तक टालने का फैसला किया जा सकता है।


मालूम हो कि इस संबंध में यूपीए सरकार के कार्यकाल में ही गठित की गई कमेटी अगले हफ्ते सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

इस मुद्दे पर प्रतियोगी छात्रों के उग्र प्रदर्शन और विपक्ष के आक्रामक तेवरों के बीच रविवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह की वित्त मंत्री अरुण जेटली, पीएमओ में मंत्री जितेंद्र सिंह, डीओपीटी और यूपीएससी के अधिकारियों के साथ अहम बैठक हुई।
विज्ञापन

मामले ने लिया राजनीतिक रंग

akhilesh yadav writes letter to modi for CSAT

राजनाथ के निवास पर हुई बैठक में इस मामले में बीच का रास्ता तलाशने पर बातचीत हुई। सूत्रों ने बताया कि बैठक में राजनाथ, जेटली और जितेंद्र तीनों ही यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा टालने के पक्ष में थे।

बैठक में यूपीएससी के अधिकारियों का कहना था कि अंतिम फैसला करने से पहले सरकार को इस संबंध में गठित कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए। बैठक के बाद राजनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की। समझा जाता है कि उन्होंने इस संबंध में यूपीएससी और डीओपीटी के अधिकारियों की राय से उन्हें अवगत कराया।

चूंकि इस मामले ने उत्तर भारत में राजनीतिक रंग ले लिया है, इसलिए भी सरकार इस विवाद का तत्काल हल निकालना चाहती है। मालूम हो कि सी सैट मामले में दिल्ली के साथ-साथ उत्तर भारत के अन्य शहरों में भी प्रतियोगी छात्र आंदोलनरत हैं। इस मुद्दे पर संसद में विपक्ष ने भी सरकार पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed