फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav will pass education hub for minority.

अखिलेश पूरा करेंगे आजम का ड्रीम प्रोजेक्ट

Wed, 19 Nov 2014 02:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 19 Nov 2014 02:10 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav will pass education hub for minority.

अल्पसंख्यकों के लिए अच्छी खबर है। उनकी बहुप्रतीक्षित एजूकेशन हब योजना के साकार होने की उम्मीद बढ़ गई है। इसके तहत 20 जिलों में दो-दो यानी 40 मॉडल इंटर कॉलेज खोले जाने हैं।

विज्ञापन


अब जो योजना फाइनल हुई है उसके अनुसार 20 में से केवल तीन जिलों में ही आवासीय मॉडल कॉलेज बनाए जाएंगे। राज्य सरकार शीघ्र ही इस प्रस्ताव को कैबिनेट में लाकर हरी झंडी देने जा रही है।
विज्ञापन


अल्पसंख्यकों की एजूकेशन हब योजना की घोषणा खुद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार बनाने के कुछ दिन बाद की थी लेकिन तब से लेकर आज तक इस योजना के प्रस्ताव में कई संशोधन हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद विभागीय मंत्री आजम खां भी अब तक इसमें कई बार संशोधन करा चुके हैं। हालांकि, अब सरकार ने इस प्रस्ताव को अंतिम रूप दे दिया है। अल्पसंख्यकों की एजूकेशन हब योजना का नाम ‘अल्पसंख्यकों की शैक्षिक सहभागिता एवं उन्नयन योजना’ है।

प्राथमिक से इंटरमीडिएट तक फ्री एजुकेशन

akhilesh yadav will pass education hub for minority.

जो प्रस्ताव फाइनल हुआ है उसके अनुसार मॉडल कॉलेजों में प्राथमिक स्तर से लेकर इंटरमीडिएट तक की निशुल्क पढ़ाई कराई जाएगी।

यहां माध्यमिक के साथ ही व्यावसायिक शिक्षा भी एक ही छत के नीचे दी जाएगी। पहले इसमें उच्च शिक्षा को भी जोड़ने की बात हो रही थी लेकिन उसे मंजूरी नहीं मिली।

वहीं, पहले सभी कॉलेजों को आवासीय बनाने का प्रस्ताव बना था। लेकिन अब पूर्वांचल, पश्चिमांचल व मध्यांचल के एक-एक जिले में ही आवासीय मॉडल कॉलेज खुलेंगे।

सभी कॉलेजों में न्यूनतम 50 फीसदी सीटें अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं के लिए आरक्षित होंगी। सरकार इस योजना के तहत निजी कॉलेजों को भी कुछ शर्तों के साथ मॉडल कॉलेज खोलने के लिए पैसा दे सकती है।

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद वर्ष 2013-14 में अल्पसंख्यक विभाग ने एजुकेशकन हब के लिए बजट में 34 करोड़ रुपये की व्यवस्था कर ली थी। तब से ये रुपये आज भी वैसे ही पड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed