फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav will fight 2019 election from kannauj seat

अखिलेश यादव कन्नौज से तो नेताजी मैनपुरी से लड़ेंगे 2019 का लोकसभा चुनाव

Mon, 22 Jan 2018 02:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 22 Jan 2018 02:43 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav will fight 2019 election from kannauj seat
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि वह आने वाले लोकसभा चुनाव में कन्नौज सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं उनके पिता मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे। जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर सोमवार को लखनऊ के लोहिया ट्रस्ट में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ये बात कही।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कन्नौज सीट से वर्तमान में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सांसद हैं। डिंपल से पहले इस सीट पर समाजवादी पार्टी के जाने-माने नेता जनेश्वर मिश्र चुनाव लड़ते थे।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने मीडिया के एक सवाल के जवाब में कहा कि कन्नौज जनेश्वर मिश्र जी की सीट रही है। इसलिए मैं चाहता हूं कि मुझे भी वहीं से लड़ने का मौका मिले।

कन्नौज और मैनपुरी समाजवादियों का गढ़

akhilesh yadav will fight 2019 election from kannauj seat
डिंपल यादव व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
बता दें कि कन्नौज और मैनपुरी समाजवादियों का गढ़ माना जाता है। कन्नौज में विधानभा की तीन सीटें हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में सपा यूपी की 80 सीटों में से सिर्फ पांच सीटों पर ही जीत पाई थी। जीतने वालों में मुलायम सिंह और उनके परिवार के लोग ही शामिल थे।

हालांकि, 2009 के लोकसभा चुनाव में भी अखिलेश ने कन्नौज और फिरोजाबाद से चुनाव लड़ा था और दोनों जगह जीत हासिल की थी। बाद में फिरोजाबाद सीट छोड़ दी थी।

इस सीट पर पति की कामयाबी दोहराने के लिए डिंपल यादव ने चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज बब्बर ने मात दी थी। 2012 में मुख्यमंत्री बनने के बाद अखिलेश ने कन्नौज लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया. बाद में डिंपल यहा से नि‌र्विरोध जीत गईं थीं।

ये डकैतियों के लिए नया भारत बनाना चाह रहे हैं

akhilesh yadav will fight 2019 election from kannauj seat

अखिलेश ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में सिर्फ अराजकता फैली है। शहीदों के नाम से जाना जाने वाला काकोरी अब डकैती के लिए सुर्खियों में है। इन सबके लिए योगी सरकार जिम्मेदार है। ये डकैतियों के लिए नया भारत बनाना चाह रहे हैं।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि नौजवानों को अगर रोजगार देना है तो समाजवादी से सीखे प्रदेश सरकार। हमें खुशी है कि सरकार यूपी दिवस मना रही है लेकिन ये बताओ कि क्या उस दिन छुट्टी है या नहीं। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सिर्फ मुद्दों से भटकाने का काम करती है।

हमारे काम को ही अपना काम बता रही, कुछ भी नया काम नहीं कर रही। डिजिटल इंडिया की बात करने वाले को 10000 फोन ट्रैक करने पड़े तब जाकर ये आलू कांड में काम कर पाए। ये कैसा डिजिटल इंडिया है। उज्ज्वला योजना पर सिर्प सरकार बातें कर रही है। किसी को भी इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि ये सरकार पैदल चलने वालों पर भी टैक्स लगा देगी। सरकार को तो क्रीम और भगवा में ही अंतर नहीं पता है। इस मौके पर अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव को जन्मदिन की बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed