{"_id":"613d8e483939ca7bef698061","slug":"akhilesh-yadav-warns-party-leaders-to-be-aware-from-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश की चेतावनी: भाजपाइयों से हर स्तर पर सावधान रहें सपा के लोग, बदनाम करना ही इनका एजेंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश की चेतावनी: भाजपाइयों से हर स्तर पर सावधान रहें सपा के लोग, बदनाम करना ही इनका एजेंडा
Sun, 12 Sep 2021 10:51 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:51 AM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी का 2022 का विधानसभा चुनाव लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। सपा कार्यकर्ता हर स्तर पर भाजपाइयों से सावधान रहें।
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा झूठ के दम पर प्रदेशवासियों को बरगलाने की साजिश रच रही है, लेकिन जनता उसे मुंहतोड़ जवाब देगी। भाजपा राजनीति में भी कारोबार ढूंढती है। इससे हर वर्ग आजिज आ गया है। अखिलेश डॉ लोहिया सभागार में आयोजित सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि भाजपा का मानना है कि विकास संवेदनशील मुद्दा नहीं है। भाजपा हर मामलों में व्यापारिक दृष्टिकोण अपनाती है। भाजपा के पास अपने नेताओं के नाम के लिए अपना कोई काम नहीं है। भाजपा सामाजिक सद्भाव को तोड़ने में लगी रहती है। साथ ही समाजवादी पार्टी को बदनाम करना ही भाजपा का मूल एजेंडा है। ऐसे में हर स्तर पर सावधान रहना होगा।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि 2022 का चुनाव देश और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। कालाधन, भ्रष्टाचार और आतंकवाद के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा की सच्चाई जनता जान चुकी है। सांविधानिक अधिकारों की बहाली के लिए समाजवादी सरकार ही एकमात्र विकल्प है।
विज्ञापन